Home   »   केंद्र ने गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल...

केंद्र ने गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के लिए मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जम्मू और कश्मीर के दो गुटों पर प्रतिबंध लगाया

केंद्र ने गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के लिए मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जम्मू और कश्मीर के दो गुटों पर प्रतिबंध लगाया |_3.1

केंद्र सरकार ने मुस्लिम कांफ्रेंस जम्मू कश्‍मीर- सुमजी गुट और मुस्लिम कांफ्रेंस- भट गुट को गैर कानूनी संगठन घोषित किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि ये संगठन राष्‍ट्र की संप्रभुता और अखंडता के विरुद्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। उन्‍होंने कहा कि नरेन्‍द्र मोदी सरकार आतंकवाद को जड से उखाड फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है और गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त रहने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

गृह मंत्रालय ने इन दोनों संगठनों को UAPA के तहत अगले 5 साल तक बैन कर दिया है। शाह ने आगे कहा कि ये संगठन राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता के विरुद्ध गतिविधियों में शामिल थे। शाह ने आगे लिखा कि पीएम मोदी की सरकार आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और जो कोई भी गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त होगा उसको गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

 

जमात-ए-इस्लामी (जम्मू कश्मीर) पर प्रतिबंध बढ़ा

मोदी सरकार ने मंगलवार को जमात-ए-इस्लामी (जम्मू कश्मीर) पर प्रतिबंध पांच साल के लिए बढ़ा दिया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह जानकारी दी थी। शाह ने कहा था कि देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसे पहली बार 28 फरवरी 2019 को ‘गैरकानूनी संगठन’ घोषित किया गया था।

 

FAQs

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन है?

अमित शाह भारत के गृह मंत्री हैं.

TOPICS: