Categories: Sci-Tech

ChatGPT की बढ़ती लोकप्रियता के बीच Google अपना AI चैटबॉट लॉन्च करेगा

गूगल की एक कंपनी ChatGPT को टक्कर देने के लिए अब एक नया AI चैटबॉट तैयार करने में जुटी है। कंपनी का कहना है कि उनका यह नया चैटबॉट ChatGPT से कई गुना अच्छा परफॉर्मेंस देगा। DeepMind, Google की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी है, जिसने ChatGPT को टक्कर देने वाला अपना एक नया AI चैटबॉट तैयार किया है। कथित रूप से इस चैटबॉट का नाम ‘Sparrow’ है। कंपनी सीईओ Demis Hassabis ने बताया कि इस चैटबॉट का ‘प्राइवेट बीटा’ साल 2023 में रिलीज किया जा सकता है। सीईओ ने बताया कि Sparrow AI chatbot में वह सब फीचर्स भी मिलने वाले हैं, जो OpenAI कंपनी के ChatGPT में नहीं है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

क्या है DeepMind?

डीपमाइंड काफी समय से Google के लिए AI का काम कर रही है. ब्रिटिश कंपनी DeepMind को 2010 में लॉन्च किया गया था। फिर साल 2014 में Google ने इसे खरीद लिया और इसका नाम Google DeepMind कर दिया था। पिछले साल Sparrow को दुनिया के रिसर्च पेपर में प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था। तब इसे एक डायलॉग एजेंट के रूप में काम करने वाला बताया गया था, जोकि असुरक्षित और गलत जवाबों के रिस्क को कम करने का काम करता है।

 

क्या है चैटजीपीटी?

 

पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ ChatGPT एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करने वाला चैटबॉट है। सवाल करने पर यह चैटबॉट गूगल से बेहतर जवाब देता है। चैट जीपीटी आपके सवालों का जवाब मानवभाव के साथ देता है। यह एक दोस्त की तरह आपके लिए कविताएं, निबंध लिखकर देता है और अलग-अलग मुद्दों पर एक दोस्त की तरह सलाह भी देता है। गूगल आपको एक सवाल के जवाब में 10 लिंक्स प्रोवाइड करता है, लेकिन ChatGPT सिर्फ एक सटिक उत्तर देकर आपकी सारी समस्या दूर कर देता है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago