Categories: Uncategorized

जानें कौन है अन्ना मणि, जिन्हें गूगल ने दिया सम्मान

गूगल ने भारत की प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी और मौसम विज्ञानी अन्ना मणि की 104वीं जयंती के अवसर पर एक खास डूडल बनाया है। गूगल ने इस डूडल के जरिए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। गूगल ने अपने होम पेज पर अन्ना मणि के रंग बिरंगा और सांकेतिक चित्र के माध्यम से अन्ना मणि को सम्मान दिया है। ‘भारत की मौसम महिला’ के नाम से प्रसिद्ध अन्ना मणि का मौसम पूर्वानुमान के क्षेत्र में योगदान काफी ज्यादा है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

कौन है अन्ना मणि?

  • अन्ना मणि का जन्म 23 अगस्त 1918 को केरल में हुआ था। उन्होंने एक भौतिक विज्ञानी और मौसम विज्ञानी के रूप में अपनी पहचान बनाई।
  • आज उन्हीं के बदौलत भारतीय एजेंसियों के लिए देश की मौसम की स्थिति का सटीक अनुमान लगाना संभव हो पाया है।
  • मणि वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के शुरुआती पैरोकार थे। 1950 के दशक में, उन्होंने सौर विकिरण निगरानी स्टेशनों का एक नेटवर्क स्थापित किया और स्थायी ऊर्जा माप पर कई पत्र प्रकाशित किए।
  • अन्ना मणि ने प्रेसीडेंसी कालेज मद्रास से भौतिकी और रसायन विज्ञान में स्नातक तक की पढ़ाई की।
  • उन्होंने एक वर्ष के लिए डब्ल्यूसीसी में पढ़ाया और भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु में स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त की।
  • अन्ना मणि ने पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1942 और 1945 के बीच पांच पत्र प्रकाशित किए और उन्होंने लंदन में इंपीरियल कालेज में स्नातक कार्यक्रम का अध्ययन किया।
  • वह 1948 में भारत लौट आईं और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लिए काम करना शुरू कर दिया, जहां उन्होंने देश को अपने मौसम उपकरणों के डिजाइन और निर्माण में मदद की।

More Sci-Tech News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

6 days ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago