Categories: Agreements

Google Pay से विदेश में भी कर सकेंगे UPI पेमेंट

देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ाने के लिए एनपीसीआई (NPCI) लगातार कई कदम उठा रहा है। अब भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में यूपीआई (UPI) के जरिये पेमेंट हो सकती है। यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) को बढ़ावा देने के लिए एनपीसी और गूगल के बीच समझौता किया है।

गूगल इंडिया डिजिटल सर्विसेज (Google India Digital Services) और एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड ने भारत के बाहर के देशों में यूपीआई भुगतान का विस्तार करने के लिए पाटर्नरशिप की है। समझौता ज्ञापन (Mou) भारतीय यात्रियों को Google Pay (जिसे GPay भी कहा जाता है) के जरिये से अन्य देशों में भुगतान कर पाएंगे। ऐसे में अब विदेश जाते समय कैश या विदेशी करेंसी ले जाने की समस्या खत्म हो जाएगी।

 

इस समझौते का उद्देश्य

Google Pay ने एक बयान में कहा कि इस एमओयू के तीन प्रमुख उद्देश्य हैं।

  • यह भारत के बाहर के यात्रियों के लिए यूपीआई पेमेंट के इस्तेमाल को व्यापक बनाना चाहता है। इससे वह विदेशों में आसानी से लेनदेन कर पाएंगे।
  • एमओयू का उद्देश्य अन्य देशों में यूपीआई जैसी डिजिटल पेमेंट सिस्टम स्थापित करने में सहायता करना है। यह निर्बाध वित्तीय लेनदेन के लिए एक मॉडल देता है।
  • यह यूपीआई बुनियादी ढांचे का उपयोग करके देशों के बीच क्रॉस बॉर्डर फाइनेंशियल एक्सचेंज के प्रोसेस को आसान बनाने पर ध्यान देता है।

 

इस समझौते का फायदा क्या है?

  • एमओयू यूपीआई की वैश्विक उपस्थिति को मजबूत करेगा। विदेशी व्यापारियों को भारतीय ग्राहकों तक पहुंच देगा।
  • इसके बाद से डिजिटल भुगतान करने के लिए केवल विदेशी मुद्रा और/या, क्रेडिट या विदेशी मुद्रा कार्ड पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  • अब लोगों के पास भारत से यूपीआई संचालित ऐप्स का उपयोग करने का विकल्प होगा।
  • यह मनी एक्सचेंज करने के प्रोसेस को भी आसान करेगा।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago