Categories: Miscellaneous

गूगल ने डूडल बनाकर जियोलॉजिस्ट मैरी थार्प को किया याद

गूगल ने डूडल के जरिए अमेरिकन जियोलॉजिस्ट मैरी थार्प को याद किया है। कांग्रेस पुस्तकालय ने आज के ही दिन यानी 21 नवंबर 1998 में मैरी थार्प को 20वीं शताब्दी के महानतम चित्रकारों में नामित किया था। मैरी थार्प के उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए गूगल ने एक एनिमेडेट वीडियो बनाया है। मैरी थार्प जियोलॉजिस्ट के साथ ही समुद्र विज्ञान मानचित्रकार (Oceanographic Cartographer) भी हैं। उन्होंने समुद्र तल का पहला वर्ल्ड मैप पब्लिश किया था। उन्होंने महाद्वीपीय बहाव के सिद्धांतों को साबित करने में सहायता की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1950 में की थी। इस समय तक धरती के ज्यादातर इलाकों का मैप बन गया था, लेकिन महासागरों को लेकर किसी के पास अधिक जानकारी नहीं थी। इसके बाद मैरी ने काफी रिसर्च किया और समुद्र तल का पहला वर्ल्ड मैप पब्लिश किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

गूगल ने अपने सर्च पेज के माध्यम से बताया है कि मैरी थार्प ने वर्ल्ड मैप को कैसे बनाया। हेजेन ने अटलांटिक महासागर में महासागर-गहराई का डेटा इकट्ठा किया। थार्प ने रहस्यमयी समुद्र तल के नक्शे को बनाने के लिए इस डेटा का इस्तेमाल किया। इको साउंडर्स के नए निष्कर्षों से मध्य-अटलांटिक रिज की खोज करने में उनको मदद मिली। इसके बाद थार्प और हेजेन ने एक साथ साल 1957 में उत्तरी अटलांटिक में समुद्र तल का पहला नक्शा पब्लिश किया। नेशनल ज्योग्राफिक द्वारा थार्प और हेजेन के “द वर्ल्ड ओशन फ्लोर” शीर्षक से पूरे महासागर तल के पहला विश्व मानचित्र890-o को पब्लिश किया गया। साल 1995 में थार्प ने अपने पूरे मैप कलेक्शन को लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस को दान दे दिया। 30 जुलाई, 1920 को मैरी थार्प का यप्सिलंती, मिशिगन में जन्म हुआ था।

 

Find More Miscellaneous News Here

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत में LPG का सबसे बड़ा उत्पादक शहर कौन सा है?

जैसा कि आप जानते हैं, आजकल LPG काफी चर्चा में है; लेकिन क्या आपने कभी…

35 mins ago

वैश्विक राजनीति को झटका: सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति संतोखी का निधन

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का 30 मार्च को 67 वर्ष की आयु में…

46 mins ago

AI के जरिए आयुर्वेद को नई पहचान: 13 भाषाओं में शोध होगा सुलभ

पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल ज्ञान को और अधिक समावेशी बनाने के लिए, भारत ने आयुर्वेद अनुसंधान…

3 hours ago

सरकार का सख्त कदम: अब हर घर में कचरा अलग करना होगा अनिवार्य

बेहतर और टिकाऊ कचरा प्रबंधन के लिए, भारत में 'ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026' लागू…

3 hours ago

भारत की अर्थव्यवस्था को राहत: FY26 में राजकोषीय घाटा घटकर ₹12.5 लाख करोड़

भारत की राजकोषीय स्थिति में सुधार देखने को मिला है, क्योंकि वित्त वर्ष 26 के…

5 hours ago

महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर की शिक्षाएं आज भी क्यों हैं प्रासंगिक?

महावीर जयंती 2026, 31 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान महावीर की जन्म…

5 hours ago