Categories: Uncategorized

गोल्डन टेंपल को गृह मंत्रालय से मिली FCRA रजिस्ट्रेशन की मंजूरी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अमृतसर के गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब या स्वर्ण मंदिर को विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) पंजीकरण की मंज़ूरी प्रदान की है। इसके बाद अब स्वर्ण मंदिर विदेशों से भी विदेशों से भी अंशदान हासिल कर सकेगा। सिख श्राइन द्वारा जरूरतमंदों को वित्तीय और चिकित्सीय सहायता प्रदान करने के लिए विदेशी अंशदान का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही इसका इस्तेमाल लंगर (भोजन) को व्यवस्थित करने के लिए भी किया जा सकता है जो एक निशुल्क सामुदायिक रसोईघर है।
विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA), 2010
  • FCRA अधिनियम गृह मंत्रालय द्वारा लागू किया जाता है। यह अधिनियम भारत में स्वैच्छिक संगठनों के विदेशी वित्त पोषण को नियंत्रित करता है।
  • अधिनियम के तहत, दान करने वाले संगठनों को हर पांच साल में खुद को पंजीकृत करना होता है।
  • एक निश्चित सांस्कृतिक, आर्थिक, शैक्षिक, धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम वाला कोई भी व्यक्ति पंजीकरण करके या केंद्र सरकार से अनुमति के बाद विदेशी दान ले सकता है।
  • हालांकि, चुनावी उम्मीदवार, कोई भी सांसद अथबा विधायक, राजनीतिक दलों का सदस्य, किसी पंजीकृत समाचार पत्र का प्रकाशक, न्यायाधीश, सरकारी कर्मचारी अथवा सरकार के स्वामित्व वाले किसी भी निगम के कर्मचारी विदेशी अंशदान स्वीकार नहीं कर सकते.
स्वर्ण मंदिर के बारे में

पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर एक गुरुद्वारा, जो गोल्डन टेम्पल के नाम से प्रसिद्ध है। गुरुद्वारा का निर्माण मानव निर्मित कुंड के चारों ओर किया गया है, 10 सिख गुरुओं में से चौथे गुरु रामदास साहिब ने 15वीं सदी में यह गुरुद्वारा और सरोवर बनवाया था। गुरुद्वारा, वर्तमान में , शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) द्वारा प्रशासित और शिरोमणि अकाली दल (SAD) द्वारा नियंत्रित है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago