Categories: Uncategorized

केंद्र सरकार ने IDSA का नाम बदलकर किया ‘मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान’

केंद्र सरकार ने रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान (The Institute for Defence Studies and Analyses) का नाम बदल कर मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय देश के पूर्व रक्षा मंत्री और पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर को सम्मानित करने के लिए लिया गया है।
मनोहर पर्रिकर का “सबसे बड़ा” योगदान सशस्त्र बलों की लंबे समय चली आ रही वन रैंक वन पेंशन (OROP) मांग को लागू करना था। पर्रिकर 9 नवंबर, 2014 से 14 मार्च, 2017 तक रक्षा मंत्री रहे थे।
नई दिल्ली में IDSA की स्थापना 1965 एक पंजीकृत सोसाइटी के रूप में की थी, जो रक्षा एवं सुरक्षा के सभी पहलुओं पर उद्देश्यपूर्ण अनुसंधान और नीति-प्रासंगिक अध्ययनों के लिए समर्पित है। संस्थान का उद्देश्य रक्षा और सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देना तथा ज्ञान का प्रसार करना है। संस्थान अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए, विशेषज्ञों के अनुसंधान, नीति-उन्मुख अनुसंधान, अनुसंधान निष्कर्षों के प्रसार, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण और सार्वजनिक शिक्षा का कार्य करता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत
  • 28 वें सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे
  • .

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 months ago