Categories: Uncategorized

केंद्र सरकार ने किसान रेल के तौर-तरीके के लिए एक समिति का किया गठन

भारत सरकार ने किसान रेल के तौर-तरीके को निर्धारित करने के लिए एक समिति का गठन किया है। इस समिति का गठन भारतीय रेलवे के प्रतिनिधियों और कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत किया गया है। सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मोड के जरिए “किसान रेल” को स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है, जिससे से जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं की ढुलाई के लिए कोल्ड सप्लाई चेन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 2020-21 के बजट भाषण में मछली, दूध और मांस जैसी जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं के लिए एक आसान राष्ट्रीय कोल्ड सप्लाई चेन स्थापित करने के लिए “किसान रेल” की घोषणा की गई थी।

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड (Container Corporation of India Limited – CONCOR) ने किसान विजन प्रोजेक्ट के तहत, पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तापमान नियंत्रित करने वाले पेरिशेबल कार्गो सेंटर शुरू किए हैं। कॉनकॉर द्वारा कार्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (Corporate Social Responsibility) पहल के जरिए ऐसा किया गया है। इन तापमान नियंत्रित कार्गो केंद्रों को गाजीपुर घाट (उत्तर प्रदेश), न्यू आजादपुर (आदर्श नगर, दिल्ली) और राजा का तालाब (उत्तर प्रदेश) पर शुरू किया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल.
  • केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री: नरेंद्र सिंह तोमर.
  • केंद्रीय वित्त मंत्री: निर्मला सीतारामन.
    [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

    Recent Posts

    G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

    दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

    1 week ago

    दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

    धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

    1 month ago

    भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

    शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

    2 months ago

    भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

    भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

    2 months ago

    भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

    भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

    2 months ago

    क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

    रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

    2 months ago