Categories: Current AffairsSports

ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा

बढ़ती लागत के कारण, 2026 राष्ट्रमंडल खेलों का मूल मेजबान ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के इनकार के बाद स्कॉटलैंड की राजधानी ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए सहमत हो गई है। ग्लासगो इससे पहले 2012 राष्ट्रमंडल खेलों की सफलतापूर्वक मेजबानी कर चुका है।

पहला राष्ट्रमंडल खेल 1930 में आयोजित किया गया था, और इसमे वे देश या क्षेत्र भाग लेते हैं जो राष्ट्रमंडल खेल महासंघ जिसे अब राष्ट्रमंडल खेल के रूप में जाना जाता है, के सदस्य हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम सात संस्करण में से छह संस्करण या तो ग्रेट ब्रिटेन या ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया है। स्कॉटलैंड, इंग्लैंड और वेल्स मिलकर ग्रेट ब्रिटेन का गठन करते हैं।

23वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी

  • ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया को 2026 में 23वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अधिकार दिया गया था। विक्टोरियन राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजक को 2022 बर्मिंघम खेलों के समापन समारोह में अगले खेलों के मेजबान होने के कारण,बर्मिंघम खेलों के समापन समारोह में खेलों की पारंपरिक मशाल दी गई थी।
  • लेकिन बाद में विक्टोरियन सरकार द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आर्थिक रूप से समर्थन देने से इनकार करने के बाद, विक्टोरिया ने मेजबानी करने से इनकार कर दिया।
  • स्कॉटिश सरकार से समर्थन मिलने के बाद ग्लासगो खेलों की मेजबानी के लिए सहमत हो गया। 2026 के राष्ट्रमंडल खेल पिछले राष्ट्रमंडल खेलों का छोटा संस्करण होंगे और 2022 बर्मिंघम खेलों के 17 खेल स्पर्धा के आयोजनों की तुलना में केवल 10 खेल स्पर्धा आयोजित की जाएंगी।
  • 2021 में, राष्ट्रमंडल खेलों की शीर्ष निकाय राष्ट्रमंडल खेल ने एथलेटिक्स और तैराकी को अनिवार्य और तीरंदाजी और मुक्केबाजी को राष्ट्रमंडल खेलों में मुख्य खेल घोषित किया था।
  • ग्लासगो गेम्स आयोजन समिति के अनुसार, 2026 के राष्ट्रमंडल खेलों में कोई एथलीट गांव नहीं होगा, कोई नया स्टेडियम नहीं बनाया जाएगा और उद्घाटन और समापन समारोह छोटा और सादगी वाला होगा।

राष्ट्रमंडल खेलों के बारे में

पहला राष्ट्रमंडल खेल 1930 में कनाडा के हैमिल्टन में ब्रिटिश एम्पायर गेम्स के रूप में आयोजित किया गया था। यह हर चार साल में आयोजित किया जाता है लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के कारण 1942 और 1946 में इन खेलों को आयोजित नहीं किया गया था। केवल दो एशियाई शहरों ने राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की है: 1998 में कुआलुम्पुर, मलेशिया और 2010 में दिल्ली।

अभी तक राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी किसी अफ्रीकी देश ने नहीं की है। राष्ट्रमंडल उन देशों का समूह है जो पहले ग्रेट ब्रिटेन का उपनिवेश थे लेकिन अब स्वतंत्र देश हैं। राष्ट्रमंडल देशों ने राष्ट्रमंडल खेल महासंघ की स्थापना की है जिसे अब राष्ट्रमंडल खेल के रूप में जाना जाता है जो राष्ट्रमंडल खेलों का संचालन करता है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

3 hours ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

4 hours ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

5 hours ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

5 hours ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

6 hours ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

7 hours ago