Categories: State In News

गुजरात सरकार ने घोल मछली को घोषित किया स्टेट फिश

गुजरात ने घोल मछली (गोल्ड फिश) को स्टेट फिश के तौर पर चुना है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वर्ल्ड फिशरीज डे के मौके पर यह बड़ा ऐलान किया। अहमदाबाद स्थित साइंस सिटी में शुरू हुए पहले ग्लोबल फिशरीज कांफ्रेंस इंडिया 2023 में यह बड़ा ऐलान किया गया। सुनहरे भूरे रंग की घोल मछली का वैज्ञानिक नाम प्रोटोनिबिया डायकैंथस है।

घोल मछली को गोल्ड फिश भी कहा जाता है। इस मछली को सोने की दिल वाली मछली भी कहा जाता है। यह मछली गुजरात के तटों के अलावा महाराष्ट्र में भी पाई जाती है। भारत में पाई जाने वाली यह सबसे बड़ी मछली है। गुजरात की समुद्री सीमा काफी लंबी है। राज्य में समुद्री मछली उत्पादन में वृद्धि हुई है। वर्तमान में राज्य पांच हजार करोड़ से अधिक का निर्यात करता है, जो कुल निर्यात का 17 प्रतिशत है।

 

घोल मछली के गुण

घोल मछली को उसके अपने गुण दूसरी मछलियों से अलग बनाते हैं। अपने औषधीय गुणों के कारण पूर्वी एशिया में इसे अत्यधिक सम्मान दिया जाता है। आयोडीन, ओमेगा-3, डीएचए, ईपीए, आयरन, टॉरिन, मैग्नीशियम, फ्लोराइड और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर इस मछली को पोषण का पावरहाउस माना जाता है। जो चीज़ इसे ‘सी गोल्ड’ के रूप में अलग करती है। वह इसके पेट में मौजूद एक थैली है। जिसमें शक्तिशाली औषधीय गुण हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी काफी उच्च कीमत है। घोल मछली मुख्य रूप से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में पाई जाती है, लेकिन घोल मछली अब विश्व स्तर पर सबसे महंगी समुद्री मछलियों में से एक है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण बातें:

  • गुजरात राजधानी: गांधीनगर
  • गुजरात जनसंख्या: 6.27 करोड़ (2013)
  • गुजरात पक्षी: ग्रेटर फ्लेमिंगो
  • गुजरात जिले: 33
  • गुजरात ऊंचाई: 137 मीटर (449 फीट)
  • गुजरात फूल: गेंदा
  • गुजरात उच्च न्यायालय: गुजरात उच्च न्यायालय

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago