अमेरिका में जर्मन मूल के हॉलीवुड एक्टर क्रिश्चियन ओलिवर की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे में उनकी दो बेटियों की भी जान चली गई। रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना 04 जनवरी 2024 को बेक्विया के पास पेटिट नेविस द्वीप के ठीक पश्चिम में हुई जब विमान पास के सेंट लूसिया की ओर जा रहा था।
इस विमान दुर्घटना में 51 साल के ओलिवर, उनकी दो बेटियों मदिता (10 साल) और एनिक (12 साल) और पायलट रॉबर्ट सैक्स की मौत हो गई। जर्मनी में जन्मे 51 वर्षीय अभिनेता ने दर्जनों सराहनीय फिल्म और टेलीविजन भूमिकाएं निभाईं है। जिनमें 2008 की फिल्म “स्पीड रेसर” फिल्म और “द गुड जर्मन” शामिल है।
उन्होंने 1990 के दशक की सीरीज “सेव्ड बाय द बेल: द न्यू क्लास” के पूरे सीजन में ब्रायन केलर नामक एक स्विस ट्रांसफर छात्र की भूमिका निभाई थी। उन्होंने जर्मनी में फेमस पुलिस शो “अलार्म फर कोबरा 11” में दो सीज़न में एक्टिग की थी। एक्टर क्रिश्चियन ओलिवर 60 से ज्यादा फिल्में और टीवी शो कर चुके हैं, जिसमें टॉम क्रूज़ की फिल्म “वाल्किरी” में एक छोटी भूमिका भी शामिल है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…
बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…
भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…
भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…
एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…