Categories: International

जॉर्जिया में हिंदूफोबिया के खिलाफ प्रस्ताव पास, ऐसा करने वाला अमेरिका का पहला राज्य बना

अमेरिकी राज्य जॉर्जिया ने असेंबली में ‘हिंदूफोबिया’ और ‘हिंदू धर्म के विरोधियों’ की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि हिंदू धर्म दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने धर्मों में से एक है। हिंदू धर्म के दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में 100 करोड़ से ज्यादा अनुयाई हैं। हिंदू धर्म में स्वीकृति, आपसी सम्मान और विविध परंपराओं का गठजोड़ है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

प्रस्ताव पारित करने वाला पहला राज्य बना जॉर्जिया

हिंदूफोबिया पर प्रस्ताव पारित करने वाले जॉर्जिया अमेरिका का पहला राज्य बन गया है। इस प्रस्ताव को जॉर्जिया के सबसे बड़े हिंदू और भारतीय-अमेरिकी समुदायों में से एक, अटलांटा के उपनगरों में फोर्सिथ काउंटी के प्रतिनिधियों लॉरेन मैकडॉनल्ड और टॉड जोन्स द्वारा पेश किया गया।

 

प्रस्ताव में क्या कहा गया?

 

प्रस्ताव में कहा गया है कि हेल्थ, साइंस, इंजीनियरिंग, आईटी, फाइनेंस, एजुकेशन, एनर्जी, बिजनेस और इंजीनियरिंग जैसे अलग-अलग सैक्टर्स में अमेरिकी-हिंदू समुदाय का प्रमुख योगदान रहा है। इसके अलावा समुदाय के लोगों ने योग, आयुर्वेद, ध्यान, भोजन, संगीत, कला के क्षेत्र में योगदान देते हुए सांस्कृतिक ताने-बाने को समृद्ध किया और अमेरिकी समाज में व्यापक रूप से अपनाया गया है और लाखों लोगों के जीवन को बढ़ाया है।

प्रस्ताव में कहा गया कि देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दशकों में हिंदू-अमेरिकियों के खिलाफ घृणा अपराधों के मामले दर्ज किए गए हैं। हिंदूफोबिया को कुछ शिक्षाविदों द्वारा संस्थागत रूप दिया गया है जो हिंदू धर्म को खत्म करने का समर्थन करते हैं और इसके पवित्र ग्रंथों पर आरोप लगाते हैं।

Find More International News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago