Categories: Uncategorized

अडानी समूह ने NDTV में 55.18% हिस्सेदारी का लक्ष्य रखा

अडाणी ग्रुप ने परोक्ष तरीके से नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, अडाणी ग्रुप एनडीटीवी की 55.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीदना चाहता है। यही वजह है कि 26 फीसदी हिस्सेदारी और खरीदने के लिए उसने 294 करोड़ रुपये में एक ओपन ऑफर जारी किया है, जिसका फेस वेल्यू 4 रुपये है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

एनडीटीवी के 26 प्रतिशत या 16,762,530 इक्विटी शेयरों के लिए अगर प्रस्ताव को पूरी तरह से स्वीकार कर लिया जाता है तो अडाणी ग्रुप को इसके लिए लगभग 483 करोड़ रुपये चुकाने होंगे।

अडाणी ग्रुप का हिस्सेदारी

अडाणी ग्रुप के मुताबिक, हिस्सेदारी का अधिग्रहण दो तरह से होगा। सबसे पहले, यह वीसीपीएल के माध्यम से होगा और फिर वीसीपीएल, इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली मूल कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्‍स और अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के जरिए होगा।

मुख्य बिंदु

  • एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी आरआरपीआर के पास थी। वीसीपीएल ने साल 2009-10 में प्रणॉय और राधिका रॉय के साथ एक लोन से जुड़ा समझौता किया। इसी समझौते के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए उसने यह डील की है।
  • वीसीपीएल के पास आरआरपीआर होल्डिंग के 1,990,000 वारंट हैं, जो उन्हें बाद में 99.99 प्रतिशत हिस्सेदारी में बदलने का अधिकार देता है।
  • वीसीपीएल ने आंशिक रूप से अपने विकल्प का प्रयोग किया है, जिसके परिणामस्वरूप आरआरपीआर होल्डिंग का अधिग्रहण नियंत्रण – 1,990,000 इक्विटी शेयर या 99.50 प्रतिशत है।
  • एनडीटीवी में आरआरपीआर होल्डिंग की 29.18 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसके पास तीन राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल हैं।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • NDTV के संस्थापक: प्रणय रॉय, राधिका रॉय;
  • एनडीटीवी की स्थापना: 1988;
  • एनडीटीवी मुख्यालय: नई दिल्ली।

Find More Business News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago