भारतीय विशेष बलों की एक टुकड़ी वर्तमान में इंडोनेशिया में वहां के विशेष बलों के साथ द्विपक्षीय संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास कर रही है, जिसका उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ाना है। बयान के मुताबिक सांगा बुआना प्रशिक्षण क्षेत्र, करावांग, इंडोनेशिया में आयोजित द्विपक्षीय संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘गरुड़ शक्ति’ बैनर के तहत द्विपक्षीय अभ्यासों की श्रृंखला का आठवां संस्करण है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
बयान में कहा गया कि दोनों सेना के बीच आदान-प्रदान कार्यक्रमों के तहत भारतीय विशेष सैनिकों बलों की एक टुकड़ी वर्तमान में सांगा बुआना प्रशिक्षण क्षेत्र, करावांग, इंडोनेशिया में वहां के विशेष बलों के साथ एक द्विपक्षीय संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास गरुड़ शक्ति में शामिल हुई है। यह अभ्यास 21 नवंबर को शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के विशेष बलों के बीच समझ, सहयोग और अंतर परिचालन को बढ़ावा देना है।
बयान के अनुसार संयुक्त अभ्यास के दायरे में विशेष बलों के कौशल को उन्नत करना, हथियार, उपकरण, नवाचार, रणनीति, तकनीकी और प्रक्रियाओं पर जानकारी साझा करना शामिल है। इसके अलावा विभिन्न अभियानों से सीखे गए सबक, जंगल इलाके में विशेष बल संचालन, आतंकवादी शिविरों पर हमले और सैन्य सहयोग पर जानकारी भी साझा की जाएगी।
बयान के मुताबिक संयुक्त प्रशिक्षण में उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, सामरिक अभ्यास, तकनीकों और प्रक्रियाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसके लिए एक व्यापक 13-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है। यह अभ्यास 48 घंटे लंबे सत्यापन अभ्यास के साथ समाप्त होगा।
Find More News Related to Defence
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…