Categories: Uncategorized

वर्ष 2019 और 2020 के लिए गांधी शांति पुरस्कार की घोषणा

 

वर्ष 2019 के लिए ओमान के स्वर्गीय महामहिम सुल्तान कबूस बिन सैद अल सैद (Sultan Qaboos bin Said Al Said) को गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है. गांधी शांति पुरस्कार भारत और ओमान के बीच संबंधों को मजबूत करने में स्वर्गीय एचएम सुल्तान कबूस बिन सैद के अद्वितीय दृष्टिकोण और नेतृत्व, और खाड़ी क्षेत्र में शांति और अहिंसा को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों को मान्यता देता है.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

दूसरी ओर, बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान (Sheikh Mujibur Rahman) को वर्ष 2020 के लिए गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है. समिति ने शेख मुजीबुर्रहमान के नाम को अहिंसक और अन्य गांधीवादी तरीकों के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन के लिए उनके उत्कृष्ट योगदान की मान्यता में चुना गया है. गांधी शांति पुरस्कार बांग्लादेश की मुक्ति को प्रेरित करने, संघर्ष से पैदा हुए राष्ट्र के लिए स्थिरता लाने, भारत और बांग्लादेश के बीच घनिष्ठ और भ्रातृ संबंधों की नींव रखने और भारतीय उपमहाद्वीप में शांति और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के अपार और अतुलनीय योगदान को मान्यता देता है.

गांधी शांति पुरस्कार के बारे में 

गांधी शांति पुरस्कार, 1995 से भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी की 125 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में स्थापित एक वार्षिक पुरस्कार है. पुरस्कार राष्ट्रीयता, नस्ल, भाषा, जाति, पंथ या सेक्स की परवाह किए बिना सभी व्यक्तियों के लिए खुला है. पुरस्कार में 1 करोड़ रुपये की राशि, एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और एक अति सुंदर पारंपरिक हस्तकला / हथकरघा वस्तु शामिल है.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

abhishek

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago