रूस की दिग्गज ऑयल कंपनी रोसनेफ्ट ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के एक पूर्व डायरेक्टर जीके सतीश को अपने बोर्ड में नियुक्त किया है। आईओसी के पूर्व निदेशक जी के सतीश को अपने निदेशक मंडल में जगह देकर भारत के साथ कारोबारी रिश्तों को मजबूत करने के संकेत दिए हैं। रॉसनेफ्ट ने एक बयान में सतीश को अपने 11 सदस्यीय निदेशक मंडल में शामिल किए जाने की जानकारी दी। उनके साथ दो अन्य निदेशक भी नियुक्त किए गए हैं।
सतीश इस रूसी कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल होने वाले पहले भारतीय हैं। वह साल 2021 में सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी आईओसी के निदेशक (कारोबार विकास) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। रॉसनेफ्ट के साथ आईओसी की रूस में कुछ तेल एवं गैस क्षेत्रों में साझेदारियां हैं। वह आईओसी के अतिरिक्त कुछ अन्य भारतीय कंपनियों को भी कच्चा तेल बेचती है। जीके सतीश की नियुक्ति महत्वपूर्ण है, क्योंकि रोसनेफ्ट अब लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की बिक्री सहित भारतीय कंपनियों के साथ ज्यादा से ज्यादा डील पर नजर रख रही है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
छत्तीसगढ़ राज्य से काले हिरणों के संरक्षण की एक शानदार सफलता की कहानी सामने आई…
भारत के आयकर विभाग ने ‘कर साथी’ नाम से एक नया प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है।…
वैश्विक रेटिंग एजेंसी Moody's Ratings ने भारत की इकोनॉमी की वृद्धि के अनुमान को 6.8…
भारतीय सिनेमा के लिए रविवार (05 अप्रैल 2026) की रात बेहद खास बन गई, जब…
सीमा सड़क संगठन के 'प्रोजेक्ट चेतक' ने बीकानेर में अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया। यह…
विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (IDSDP) हर साल 6 अप्रैल को दुनिया…