
खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य आपूर्ति में औद्योगिक रूप से उत्पादित ट्रांस वसा को खत्म करने के लिए एक नया जन मीडिया अभियान शुरू किया.
“हार्ट अटैक रिवाइंड” नामक, 30 सेकंड सार्वजनिक सेवा घोषणा (पीएसए) – इस तरह का पहला मास मीडिया अभियान है जो ट्रांस वसा के पूर्ण उन्मूलन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के वैश्विक लक्ष्य से एक वर्ष पहले 2022 तक भारत में ट्रांस वसा को खत्म करने के FSSAI के वैश्विक लक्ष्य का समर्थन करेगा.
स्रोत- प्रेस सूचना ब्यूरो(PIB)
उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- ट्रांस वसा को तरल वनस्पति तेलों में हाइड्रोजन मिलाकर उन्हें अधिक ठोस बनाने और खाद्य पदार्थों के शेल्फ जीवन को बढ़ाने के लिए बनाया जाता है
- ट्रांस वसा काफी हद तक वानस्पति, मार्जरीन और बेकरी शॉर्टिंग में मौजूद है, और बेक्ड और तले हुएभोजन में पाया जा सकता है
- FSSAI अध्यक्ष: रीता टीओटिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी: पवन कुमार अग्रवाल








G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


