अफ्रीकी देश नामीबिया ने रचा इतिहास, पहली महिला राष्ट्रपति बनीं नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह

नामीबिया की नई और पहली महिला राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह बनी है। चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आधिकारिक परिणाम के अनुसार 72 वर्षीय नंदी-नदैतवा ने 57 प्रतिशत वोटों के साथ जीत हासिल की। नंदी की ये जीत उस चुनावी दावों के विपरित है जिसमें ये कहा जा रहा था कि उन्हें दूसरे चरण के लिए जाना पड़ सकता है। बता दें कि राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने के बाद नंदी-नदैतवा ने कहा कि नामीबियाई राष्ट्र ने शांति और स्थिरता के लिए मतदान किया है।

विपक्षी दलों ने जीत को किया अस्वीकार

चुनाव में कुछ तकनीकी समस्याओं, जैसे मतपत्रों की कमी और अन्य मुद्दों के कारण विपक्षी दलों ने परिणामों को अस्वीकार कर दिया है। इसके कारण चुनाव अधिकारियों ने मतदान को शनिवार तक बढ़ा दिया। मतदान के लिए लंबी कतारों के कारण कुछ मतदाताओं को 12 घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने पहले दिन ही मतदान छोड़ दिया। इस मामले में विपक्षी दलों का कहना है कि मतदान का विस्तार अवैध था और वहीं उन्होंने परिणामों को अदालत में चुनौती देने का वादा किया है।

आजादी के बाद से ही राजनीति में सक्रिय

नामीबिया को साउथ अफ्रीका के शासन से 1990 में आजादी मिली थी। नामीबिया की स्वतंत्रता के बाद से ही नंदी नैदतवाह सांसद हैं। अभी फिलहाल वो उपराष्ट्रपति हैं। अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने कई अहम मंत्रलयों को संभाला है। उनकी पार्टी SWAPO यानी साउथ वेस्ट अफ्रीका पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन उसी समय से सत्तारूढ़ है। नंदी-नदैतवाह के आजादी के आंदोलन में सक्रिय होने की वजह से हिरासत में भी लिया गया।

ये प्रमुख मुद्दे रहे हावी

इस चुनाव में बेरोजगारी, असमानता और भ्रष्टाचार प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं। हाल के वर्षों में नामीबिया ने तेल, गैस और ग्रीन हाइड्रोजन में निवेश के कारण अपेक्षाकृत मजबूत आर्थिक विकास देखा है। हालांकि, विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आय असमानता के मामले में यह देश दुनिया में दूसरे स्थान पर है। चुनाव में इन मुद्दों को मुखरता से सत्तारूढ़ पार्टी की उम्मीदवार नंडी-नदैतवाह ने उठाया था। उनका कहना था कि हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी है। यदि हमें जीत मिलती है, तो हम सबसे पहले रोजगार बढ़ाने पर काम करेंगे।

नामीबिया की पहली महिला राष्ट्रपति

पहलू विवरण
समाचार में क्यों? नेटुम्बो नांडी-नदैतवाह (NNN) नामीबिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
जन्मतिथि 1952
जन्मस्थान ओनामुटाई, नामीबिया (तब दक्षिण पश्चिम अफ्रीका)
राजनीतिक पार्टी साउथ वेस्ट अफ्रीका पीपल्स ऑर्गनाइजेशन (SWAPO)
प्रमुख पद – विदेश, पर्यटन, बाल कल्याण और सूचना मामलों में मंत्री पद।
– नामीबिया की उपराष्ट्रपति (2023)।
– नामीबिया की पहली महिला राष्ट्रपति (2024)।
प्रारंभिक सक्रियता – 14 वर्ष की आयु में SWAPO से जुड़ीं।
– हाई स्कूल के दौरान गिरफ्तार और हिरासत में रखी गईं।
– दक्षिण अफ्रीका के कब्जे के दौरान जाम्बिया, तंजानिया और यूके में निर्वासन में रहीं।
उल्लेखनीय उपलब्धियां घरेलू हिंसा निवारण अधिनियम (2002)
– नामीबिया में महिला अधिकारों और लैंगिक समानता की प्रबल समर्थक।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago