जज फ्रैंक कैप्रियो का निधन, क्यों कहे जाते थे USA के सबसे अच्छे जज?

दुनियाभर में मशहूर अमेरिकी जज फ्रैंक कैप्रियो का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है।  दिसंबर 2023 में उन्हें पैंक्रियाटिक कैंसर डिटेक्ट हुआ था, जिसके बाद से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उनके निधन के बारे में जानकारी देते हुए उनके ही सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘फ्रैंक कैप्रियो ने पैंक्रियाटिक कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद शांति से अंतिम सांस ली।’ बता दें कि लोग उन्हें अमेरिका के सबसे दयालु जज भी कहते थे।

‘नाइसस्ट जज इन द वर्ल्ड’ का टैग

फ्रैंक कैप्रियो को दुनिया भर के लोग इसलिए याद करते हैं क्योंकि उन्होंने अपने कोर्टरूम को इंसाफ के साथ-साथ इंसानियत की मिसाल बना दिया। छोटे-छोटे मामलों में उनका करुणामय रवैया, गरीबों और परेशान परिवारों को राहत देने वाले उनके फैसले अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते रहते थे। यातायात नियम तोड़ने वालों में से कई लोग जब उनकी अदालत में पहुंचे तो कैप्रियो ने उन्हें सजा देने की बजाय उनकी परिस्थितियों को समझा और कई बार पेनल्टी माफ कर दी। इन्हीं संवेदनशील और मानवीय निर्णयों ने उन्हें दुनिया का सबसे दयालु जज बना दिया।

करियर और शो की लोकप्रियता

साल 1936 में रोड आइलैंड के प्रोविडेंस में जन्मे कैप्रियो ने कई दशकों तक बतौर म्युनिसिपल जज सेवाएं दीं। हालांकि, उन्हें असली लोकप्रियता तब मिली जब उनकी अदालत को टीवी पर प्रसारित किया जाने लगा। ‘कॉट इन प्रोविडेंस’ 2018 से 2020 के बीच राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित हुआ और इस शो को कई डे टाइम एमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकित किया गया। शो का मूल संदेश यही था कि न्याय केवल सजा देने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसमें करुणा, सम्मान और मानवीय गरिमा का समावेश होना चाहिए।

कैंसर से जंग हार गए फ्रैंक

साल 2023 में कैप्रियो ने सार्वजनिक रूप से बताया था कि उन्हें पैंक्रियाटिक कैंसर है। इसके बाद वो लगातार इलाज और संघर्ष के बीच सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को अपडेट देते रहे। कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने एक भावुक वीडियो संदेश शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने समर्थकों की प्रार्थनाओं की जरूरत है। उन्होंने स्वीकार किया कि बीमारी ने उन्हें अस्पताल लौटने पर मजबूर कर दिया है, लेकिन विश्वास जताया कि प्रार्थनाएं उनके लिए संबल बनेंगी।

सम्मान में झुका आधा झंडा

न्यायिक करियर से इतर कैप्रियो अपने परिवार के प्रति बेहद समर्पित थे। उनकी मृत्यु के बाद रोड आइलैंड के गवर्नर डैन मैकी ने उन्हें रोड आइलैंड का सच्चा खजाना बताते हुए राज्य में झंडा आधा झुकाने का आदेश दिया है।

कौन थे फ्रैंक कैप्रियो?

फ्रैंक कैप्रियो अमेरिका के जाने-माने और दुनियाभर में मशहूर जज थे। दुनियाभर में उन्हें अमेरिका के सबसे अच्छे वकील के रूप में जाना जाता था। लोग उन्हें सबसे दयालु जज कहा जाता था।  वह जिंदगी के 38 सालों तक अमेरिकन लॉ सिस्टम में रहे। स्कूल के दौरान उन्हें रेसलिंग का शौक रहा। साल 1953 में वह स्टेट रेसलिंग चैंपियन भी बने थे।

1958 में ग्रेजुएशन के बाद बोस्टन की लॉ यूनिवर्सिटी से डिग्री ली। फ्रैंक कैप्रियो ने 1985 से लेकर 2023 तक करीब 40 साल तक प्रोविडेंस की म्युनिसिपल कोर्ट में जज के तौर पर काम किया। उन्होंने कई बार लोगों की परिस्थियों को समझकर फैसले दिए, जिसके चलते उन्हें लोग दयालु जज के रूप में देखने लगे थे।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

28 mins ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 hours ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 hours ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 hours ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

3 hours ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

4 hours ago