बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने भारत की राधिका बत्रा, अफगानिस्तान की जारा जोया, युगांडा की वेनेसा नाकाटे और यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सुला वोन डेर लेयेन को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने की दिशा में उनके असाधारण कार्य के लिए सम्मानित किया है। फाउंडेशन ने कहा कि इन लोगों को ‘गोलकीपर्स ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स’ न्यूयॉर्क के लिंकन सेंटर में इन्हें अपने समुदाय और दुनिया भर में सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में किए गए कार्य के जरिये ‘समाज में बदलाव लाने’ पर सम्मानित किया गया।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
गैर-लाभकारी संगठन ‘एवरी इन्फैंट मैटर्स’ की सह-संस्थापक राधिका बत्रा को भारत में वंचित वर्ग के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य समाधान प्रदान करने में उनके काम के लिए पुरस्कृत किया गया है। अफगानिस्तान मकी पत्रकार जारा जोया को वहां की कहानियां बताने में उनकी प्रतिबद्धता व समर्पण के लिए पुरस्कृत किया गया। वेनेसा नाकाटे युगांडा की जलवायु कार्यकर्ता हैं और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन को उनके देश में सामाजिक क्रांति लाने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बिल गेट्स और मेलिंडा फ्रेंच गेट्स द्वारा प्रस्तुत 2022 का ग्लोबल गोलकीपर पुरस्कार उन्हें दिया जाता है जिन्होंने सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में वैश्विक स्तर पर प्रगति की हो। पुरस्कार देने वालों में नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई और मनोरंजन के क्षेत्र की लिली सिंह भी शामिल थीं।
दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता गामिनी ने कुनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन शावकों को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “केरल” राज्य का नाम बदलकर “केरलम”…
भारत अपने पहले व्यापक कार्बन ट्रेडिंग कार्यक्रम को शुरू करने के अंतिम चरण में है,…
भारतीय सेना की कोणार्क कोर के अंतर्गत आने वाली “ब्लेज़िंग स्काईज़ ब्रिगेड” के एयर डिफेंस…
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय आयुर्वेदिक कांग्रेस के सहयोग से चार दिवसीय…
स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने संस्थापक राजन बजाज को नया प्रबंध निदेशक (MD) और…