UPSC की नई चेयरपर्सन बनीं प्रीति सूदन

1983 बैच की आईएएस अधिकारी और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन (Preeti Sudan) को UPSC को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रीति, 1 अगस्त को चेयरपर्सन के तौर पर कार्यभार संभालेंगीं। एक महीने पहले संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपना कार्यकाल खत्म होने पहले ही इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि मनोज सोनी ने व्यक्तिगत वजहों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया था। प्रीती सूदन, 2022 से यूपीएससी मेंबर के पद पर कार्यरत हैं।

कौन हैं प्रीति सूदन?

प्रीति सूदन, आंध्र प्रदेश कैडर की (1983) बैच की रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के रूप में उनका कार्यकाल जुलाई 2020 में खत्म हो गया था। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में काम करने के अलावा, प्रीति ने रक्षा मंत्रालय में भी काम किया है। वो अपने कैडर राज्य आंध्र प्रदेश में वित्त, योजना, आपदा प्रबंधन, पर्यटन और कृषि की प्रभारी थीं। प्रीति सूदन ने वर्ल्ड बैंक के लिए सलाहकार के रूप में भी काम किया है।
जानकारी के मुताबिक, प्रीति सूदन ने देश में दो प्रमुख प्रमुख कार्यक्रम – ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और ‘आयुष्मान भारत’ शुरू करने के अलावा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवर आयोग और ई-सिगरेट पर प्रतिबंध संबंधी कानून बनाने में अपना योगदान दिया।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑपरेशन हिमसेतु: सेना ने भारत-चीन सीमा के निकट 48 घंटों में जोखिम भरा बचाव अभियान पूरा किया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…

4 hours ago

कलाई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट क्या है? कैबिनेट ने ₹14,105 करोड़ की स्वच्छ ऊर्जा योजना को मंज़ूरी दी

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मज़बूत करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

4 hours ago

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

4 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

7 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

7 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

7 hours ago