पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच अंशुमन गायकवाड़ का निधन

पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कोच अंशुमन गायकवाड़ का 31 जुलाई 2024 को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे और ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। उनका इंग्लैंड के किंग्स कॉलेज लंदन में ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा था और वह हाल ही में वडोदरा,गुजरात लौटे थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने लंदन में इलाज के लिए अंशुमन गायकवाड़ को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी दी थी।

अंशुमन भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए 1975 से लेकर 1987 तक क्रिकेट खेला। इस दौरान अंशुमन ने भारत के लिए 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले। वह टीम इंडिया के कोच भी रहे। उन्होंने ये जिम्मेदारी दो बार संभाली। पहली बार वह 1997 से 1999 तक टीम के कोच रहे। इसके बाद 2000 में फिर दोबारा टीम के कोच बने।

इंटरनेशनल क्रिकेट में अंशुमन गायकवाड़ ने 40 टेस्‍ट की 70 पारियों में 30.07 की औसत से 1985 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 10 अर्धशतक और 2 शतक लगाए। क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में उनके नाम 2 विकेट भी हैं। इसके अलावा 15 वनडे की 14 पारियों में सलामी बल्‍लेबाज ने 269 रन ठोके। वनडे में उनके बल्‍ले से 1 अर्धशतक निकला। एकदिवसीय में उनका सर्वाधिक स्‍कोर नाबाद 78 रन है। इसके अलावा उन्‍होंने 1 विकेट भी अपने नाम किया। गायकवाड़ ने 22 साल के करियर में 205 प्रथम श्रेणी मैच भी खेले। वह पूर्व भारतीय कोच और राष्ट्रीय चयनकर्ता भी थे।

सम्मान और किताब

साल 2018 में, बीसीसीआई ने उन्हें सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। यह पुरस्कार 1974 में बीसीसीआई द्वारा शुरू किया गया था और यह बीसीसीआई द्वारा किसी पूर्व भारतीय क्रिकेटर को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। साल 2023 में उनकी आत्मकथा ‘गट्स एमिड ब्लडबाथ’ रिलीज हुई थी ।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago