Categories: Appointments

पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष

भारत के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की को निर्विरोध हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। हॉकी इंडिया के चुनाव एक अक्टूबर को होने थे लेकिन नतीजे पहले ही घोषित कर दिये गए क्योंकि किसी पद के लिये कोई उम्मीदवार नहीं था। नतीजतन हॉकी महासंघ के संविधान के तहत निवर्तमान उम्मीदवार ही निर्विरोध चुने गए।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

शुरुआत में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए टिर्की के साथ दो और उम्मीदवार मैदान में थे। लेकिन उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के प्रमुख राकेश कत्याल और हॉकी झारखंड के भोला नाथ सिंह ने बाद में नाम वापस ले लिया जिसके बाद टिर्की को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। भोला नाथ महासचिव चुने गए।

 

दिलीप टिर्की के बारे में

 

पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप टिर्की ने 1995 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने 1996 अटलांटा, 2000 सिडनी और 2004 एथेंस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कुल 412 इंटरनेशनल मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वे तीन ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले इकलौते आदिवासी खिलाड़ी रहे। उन्होंने 2 मई 2010 को इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास लेने का घोषणा किया था।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष: डॉ नरिंदर ध्रुव बत्रा;
  • अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड;
  • अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के सीईओ: थियरी वेइल;
  • अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ की स्थापना: 7 जनवरी 1924, पेरिस, फ्रांस।

Find More Appointments Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

16 mins ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

37 mins ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

1 hour ago

शासन और सेवा वितरण को बढ़ावा देने हेतु ‘साधना सप्ताह 2026’ का शुभारंभ

भारत ने 'साधना सप्ताह 2026' की शुरुआत की है। यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ में लगभग एक सदी बाद काले हिरणों की वापसी

छत्तीसगढ़ राज्य से काले हिरणों के संरक्षण की एक शानदार सफलता की कहानी सामने आई…

2 hours ago

Kar Saathi से इनकम टैक्स भरना होगा आसान, जानें कैसे

भारत के आयकर विभाग ने ‘कर साथी’ नाम से एक नया प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है।…

3 hours ago