Categories: Appointments

बीवीआर सुब्रमण्यम बने नीति आयोग के नए सीईओ

बीवीआर सुब्रमण्यम (Niti Aayog CEO BVR Subrahmanyam) को नीति आयोग (Niti Aayog) का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। बता दें, परमेश्वरन अय्यर (Parameswaran Iyer) की जगह सुब्रमण्यम को जिम्मेदारी दी जाएगी। परमेश्वरन अब विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक का पद संभालेंगे। अगले दो साल तक बीवीआर सुब्रमण्यम नीति आयोग के सीईओ रहेंगे, जबकि परमेश्वरन अगले तीन सालों तक विश्व बैंक की जिम्मेदारियों को संभालेंगे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

कौन हैं बीवीआर सुब्रमण्यम?

  • नीति आयोग के नए सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम 1987 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आएएस अधिकारी रह चुके हैं।
  • रिटायरमेंट के बाद उन्होंने दो साल के लिए भारत व्यापार संवर्धन संगठन के चेयरमैन और प्रबंधन निदेशक नियुक्त किए गए। इसके अतिरिक्त उन्होंने मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स के ओएसडी की जिम्मेदारी भी संभाला है।
  • 24 जून 2018 को उन्हें जम्मू-कश्मीर का चीफ सेक्रेटरी बनाया गया था। बीवीआर को नक्सली विचारधारा और नक्सलियों से निपटने का अच्छा खासा अनुभव भी है।
  • सुब्रमण्यम को आंतरिक सुरक्षा मामलों का एक्सपर्ट माना जाता है। वो छत्तीसगढ़ में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) के पद पर भी रह चुके हैं।
  • सुब्रमण्यम 2004 से लेकर 2008 तक पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निजी सचिव के रुप में भी काम कर चुके हैं।

 

नीति आयोग क्या है?

 

योजना आयोग को 1 जनवरी, 2015 को एक नए संस्थान नीति आयोग द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था, जिसमें ‘सहकारी संघवाद’ की भावना को प्रतिध्वनित करते हुए अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार की परिकल्पना की परिकल्पना के लिये ‘बॉटम-अप’ दृष्टिकोण पर ज़ोर दिया गया था। यह संस्‍थान सरकार के थिंक टैंक के रूप में सेवाएँ प्रदान करेगा और उसे निर्देशात्‍मक एवं नीतिगत गतिशीलता प्रदान करेगा। नीति आयोग, केन्‍द्र और राज्‍य स्‍तरों पर सरकार को नीति के प्रमुख कारकों के सम्बन्ध में प्रासंगिक महत्‍वपूर्ण एवं तकनीकी परामर्श उपलब्‍ध कराएगा। इसमें आर्थिक मोर्चे पर राष्‍ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय आयात, देश के भीतर, साथ ही साथ अन्‍य देशों की बेहतरीन पद्धतियों का प्रसार नए नीतिगत विचारों का समावेश और विशिष्‍ट विषयों पर आधारित समर्थन से सम्बन्धित मामले शामिल होंगे।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • नीति आयोग के उपाध्यक्ष: सुमन बेरी;
  • नीति आयोग का गठन: 1 जनवरी 2015;
  • नीति आयोग का मुख्यालय: नई दिल्ली।

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

10 hours ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

11 hours ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

12 hours ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

12 hours ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

13 hours ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

14 hours ago