दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त और कई राज्य के राज्यपाल रहे वेद मारवाह का निधन। उन्होंने मणिपुर (1999- 2003), मिजोरम (2000-2001) और झारखंड (2003-2004) राज्यों के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था। इससे पहले उन्होंने 1985-88 तक दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर भी कार्य किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘Uncivil Wars: Pathology of Terrorism in India’ शीर्षक एक पुस्तक भी लिखी थी।
पूर्व राज्यपाल और दिल्ली पुलिस प्रमुख वेद मारवाह का निधन
![Featured Image](https://st.adda247.com/https://hindicurrentaffairs.adda247.com/wp-content/uploads/sites/9/2020/06/thequint_2020-06_9acb959f-ba1d-4a52-8752-f715e859e67d_Ved_Marwah_1-300x169-1.jpg)