इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थॉर्प का निधन

पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर और कोच ग्राहम थॉर्प का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की। थॉर्प ने साल 1993 से 2005 तक इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 82 वनडे में भी हिस्सा लिया।

इंग्लैंड के लिए उन्होंने काफी लंबे समय तक मैच खेला और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद वह इंग्लैंड टीम के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा रहे। साल 2022 में उन्हें अफगानिस्तान का हेड कोच नियुक्त किया गया था।

ग्राहम थॉर्प का अंतर्राष्ट्रीय करियर

बता दें कि ग्राहम थॉर्प ने इंग्लैंड के लिए 1993 से 2005 तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने 100 टेस्ट और 82 वनडे मुकाबले खेले। टेस्ट की 179 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 44.66 की औसत से 6744 रन बनाए, जिसमें उनका हाई स्कोर 200* रनों का रहा। थॉर्प ने 16 शतक और 39 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट की 6 पारियों में बॉलिंग भी की, लेकिन कोई विकेट नहीं हासिल कर सके।

वहीं वनडे 77 पारियों में बैटिंग करते हुए थॉर्प ने 37.18 की औसत से 2380 रन स्कोर किए। वनडे में उनका हाई स्कोर 89 रनों का रहा। थॉर्प ने वनडे में कुल 21 अर्धशतक जड़े। इसके अलावा वनडे की 5 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 2 विकेट भी चटकाए। थॉर्प ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरे के लिए 21,937 रन बनाए।

कोचिंग में भी शानदार रहा करियर

थॉर्प ने क्रिकेट में सिर्फ अपनी बैटिंग से ही योगदान नहीं दिया, बल्कि वह शानदार कोच भी रहे। 2005 में उन्होंने साउथ वेल्स को कोचिंग दी। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड लॉयंस को कोचिंग दी। फिर 2013 में इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम के बैटिंग कोच बने।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago