Categories: Awards

बराक ओबामा को ‘अवर ग्रेट नेशनल पार्क्स’ डॉक्यूमेंट्री में आवाज देने हेतु एमी पुरस्कार मिला

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘अवर ग्रेट नेशनल पार्क्स’ में आवाज देने हेतु सर्वश्रेष्ठ नैरेटर का एमी पुरस्कार जीता है। पांच हिस्सों में विभाजित इस डॉक्यूमेंट्री में दुनिया के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों को दिखाया गया है। डॉक्यूमेंट्री का निर्माण बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा की कंपनी हायर ग्राउंड ने किया है। ओबामा अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने एमी पुरस्कार जीता है। बता दें इससे पहले ड्वाइट डी आइजनहावर को 1956 में विशेष एमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams 

ओबामा ने करीम अब्दुल-जब्बार (ब्लैक पैट्रियट्स: हीरोज ऑफ द सिविल वॉर), डेविड एटनबरो की ‘द मेटिंग गेम’, डब्ल्यू कामाऊ बेल की चार-भाग वाली डॉक्यूमेंट्री ‘वी नीड टू टॉक अबाउट कॉस्बी’ और लुपिता न्योंग की सेरेनगेटी II जैसी स्टार श्रेणी के डॉक्यूमेंट्री को पछाड़कर क्रिएटिव आर्ट्स एमी समारोह में सर्वश्रेष्ठ नैरेटर का पुरस्कार जीता। डेडलाइन पत्रिका के मुताबिक, इससे पहले 2016 में बराक ओबामा को टीवी शो ‘डेविड एटनबरो मीट्स प्रेसिडेंट ओबामा’ के लिए न्यूज और डॉक्यूमेंट्री की श्रेणी में एमी के लिए नामांकित किया गया था।

इससे पहले ओबामा को उनकी दो किताबों के ऑडियो संस्करण के लिए भी ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बराक ओबामा को उनके संस्मरण ‘‘द ऑडिसिटी ऑफ होप’’ और ‘‘द प्रॉमिस्ड लैंड’’ के ऑडियो संस्करण के लिए ग्रैमी मिला था जबकि साल 2020 में मिशेल को उनकी अपनी ऑडियो किताब के लिए ग्रैमी से सम्मानित किया गया था।

 

Find More Awards News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago