Home   »   AIFF के पूर्व उपाध्यक्ष एआर खलील...

AIFF के पूर्व उपाध्यक्ष एआर खलील का निधन

AIFF के पूर्व उपाध्यक्ष एआर खलील का निधन |_50.1

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के पूर्व उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्य एआर खलील का 10 मई 2023 को निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के कारण अंतिम सांस ली। कर्नाटक राज्य फुटबॉल संघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके खलील के निधन पर एआईएफएफ ने दुख व्यक्त किया है। खलील के परिवार में उनकी पत्नी और चार बेटियां हैं। उनके निधन से भारतीय फुटबॉल को बड़ा झटका लगा है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

एआर खलील के बारे में

 

  • लगभग छह दशकों तक भारतीय फुटबॉल महासंघ का एक प्रमुख चेहरा रहे खलील कॉन्टिनेंटल लेवल पर भी काफी एक्टिव थे और कई मौकों पर एशियाई फुटबॉल परिसंघ की स्थायी समितियों के सदस्य भी रह चुके थे।
  • दरअसल, साल 2018 तक 28 वर्षों तक केएसएफए के अध्यक्ष रहे खलील ने विभिन्न तरह के खेल के लिए काम किया था।
  • वह एक फुटबॉलर थे, जो बेंगलुरु के पारंपरिक क्लबों में से एक, जवाहर यूनियन एफसी चलाते थे, एक बेहतरीन प्रशासक थे, और कई वर्षों तक एक पदाधिकारी के रूप में कर्नाटक फुटबॉल की सेवा की।
  • उन्होंने विभिन्न एज ग्रुप में भारतीय राष्ट्रीय टीमों के लिए प्रबंधकीय भूमिकाएं भी निभाईं।

 

Find More Obituaries News

AIFF के पूर्व उपाध्यक्ष एआर खलील का निधन |_60.1

 

 

FAQs

राष्ट्रगान को पहली बार कब गाया गया था?

इसे पहली बार 27 दिसंबर 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता सत्र में गाया गया था। "जन गण मन" को आधिकारिक रूप से 24 जनवरी 1950 को भारतीय राष्ट्रगान के रूप में संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था।