Categories: Economy

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 20 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 15 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 20 माह के उच्चतम स्तर 616 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक के हालिया आंकड़ों से पता चलता है कि 25 मार्च, 2022 के बाद का यह उच्चतम स्तर है। सप्ताह के दौरान भंडार में 9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जो मौजूदा वित्त वर्ष में दूसरी सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि है।

विदेशी मुद्रा आस्तियों में वृद्धि के कारण कुल भंडार में वृद्धि हुई। इसमें सप्ताह के दौरान 8 अरब डॉलर की वृद्धि हुई। येस बैंक में मुख्य अर्थशास्त्री इंद्रनील पान ने कहा, ‘विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि का मुख्य कारण डॉलर सूचकांक में गिरावट हो सकती है।’

अमेरिकी फेडरेल रिजर्व की बैठक के नतीजों के बाद डॉलर सूचकांक में गिरावट आने से रुपया 0.4 फीसदी मजबूत हुआ। इससे दरें बढ़ने की उम्मीद खत्म हुए और अगले साल यानी 2024 में तीन बार ब्याज दरों में कटौती की संभावना जताई जा रही है। अमेरिका ने लगातार तीसरी बार प्रमुख दरों को 5.25 से 5.50 फीसदी पर बरकरार रखने का निर्णय लिया। रिजर्व बैंक के अनुसार स्वर्ण भंडार का मूल्य 44.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 47.577 अरब डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 13.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.323 अरब डॉलर रह गया। 8 दिसंबर में खत्म हुए सप्ताह में कुल भंडार 607 अरब डॉलर था।

 

विदेशी मुद्रा भंडार में उछाल

विदेशी मुद्रा भंडार में उछाल की बड़ी वजहों में विदेशी निवेश में आई तेजी शामिल है। फेड रिजर्व के ब्याज दरें नहीं बढ़ाने के फैसले और साल 2024 में ब्याज दरों में कटौती के संकेतों के बाद देश में विदेशी पोर्टफोलियो इंवेस्टमेंट में इजाफा देखने को मिला है। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि नए वर्ष में विदेशी निवेश में और भी उछाल आ सकता है।

 

विदेशी मुद्रा भंडार 645 बिलियन डॉलर

अक्टूबर 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 645 बिलियन डॉलर के लेवल तक जा पहुंचा था जिसके बाद बड़ी गिरावट आ गई थी। अब विदेशी मुद्रा भंडार अपने पुराने हाई से 30 बिलियन डॉलर दूर है। डॉलर इंफ्लो में आए उछाल के चलते डॉलर के मुकाबले करेंसी मार्केट में रुपया मजबूत हुआ है। 22 दिसंबर को एक डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 83.14 के लेवल पर क्लोज हुआ है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

14 hours ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

15 hours ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

16 hours ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

17 hours ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

17 hours ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

17 hours ago