Fitch ने FY25 के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को बढ़ाकर किया 7.2 प्रतिशत

फिच रेटिंग्स ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत का ग्रोथ अनुमान बढ़ा दिया है। रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को 7 फीसदी से बढ़ाक 7.2 फीसदी कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने कंज्यूमर स्पेंडिंग में रिकवरी और निवेश बढ़ने के चलते ग्रोथ रेट में यह इजाफा किया है। वित्त वर्ष 2025-26 और वित्त वर्ष 2026-27 के लिए फिच ने क्रमश: 6.5 फीसदी और 6.2 फीसदी का ग्रोथ अनुमान दर्ज किया है।

फिच ने अपनी ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में कहा कि हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.2 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि होगी। फिच का अनुमान आरबीआई के अनुमान के अनुरूप है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस महीने की शुरुआत में अनुमान लगाया था कि ग्रामीण मांग में सुधार और मुद्रास्फीति में नरमी से चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था 8.2 प्रतिशत बढ़ी

क्रय प्रबंधकों के सर्वे के आंकड़े चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में निरंतर वृद्धि की ओर इशारा करते हैं। इसने कहा कि आने वाले मानसून के मौसम के सामान्य रहने के संकेत वृद्धि को बढ़ावा देंगे और मुद्रास्फीति को कम अस्थिर बनाएंगे। हालांकि हाल ही में भीषण गर्मी ने जोखिम उत्पन्न किया है। गत वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था 8.2 प्रतिशत बढ़ी थी।

फिच को उम्मीद है कि मुद्रास्फीति 2024 के अंत तक घटकर 4.5 प्रतिशत और 2025 और 2026 में औसत 4.3 प्रतिशत हो जाएगी। इसके अलावा रेटिंग एजेंसी को उम्मीद है कि आरबीआई इस साल नीतिगत ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती कर 6.25 प्रतिशत कर देगा।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

17 hours ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

19 hours ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

19 hours ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

20 hours ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

20 hours ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

20 hours ago