Categories: Business

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए लॉन्च किया पहला श्योरिटी बॉन्ड बीमा

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देश का पहला श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस जारी किया। यह कदम इन्फ्रा डेवलपर्स की बैंक गारंटी की निर्भरता को कम करेगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने के रास्ते पर है। देश की इस उपलब्धि में इंश्योरेंस की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को तेज गति से क्रियान्वित किया जाए। श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस से तरलता और क्षमता दोनों की उपलब्धता निश्चित रूप से बढ़ जाएगी। गडकरी ने आगे कहा कि हमें विश्वास है कि सड़क नेटवर्क के विस्तार से समृद्धि आएगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और सामाजिक संपर्क बढ़ेगा।

 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया कि यह बॉन्ड बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए एक सुरक्षा व्यवस्था के रूप में कार्य करेगा और कंपनी के साथ ही साथ ठेकेदार का भी बचाव करेगा। उन्होंने कहा कि इंश्योरेंस बॉन्ड कंपनी के लिए एक जोखिम हस्तांतरण उपकरण है और यह उन नुकसानों से बचाता है जो ठेकेदार द्वारा अपने संविदात्मक दायित्व को पूरा करने में विफल होने पर उत्पन्न हो सकते हैं। यह उत्पाद कंपनी को गारंटी का एक अनुबंध देता है कि संविदात्मक शर्तें और अन्य व्यावसायिक सौदे शर्तों के अनुसार संपन्न होंगे। यदि ठेकेदार अनुबंध की शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो कंपनी जमानती बॉन्ड पर दावा कर सकता है और अपने नुकसान की वसूली कर सकता है।

Find More Business News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

1 month ago