अमेरिकी बैंक सिलिकॉन वैली बैंक को आखिरकार खरीदारी मिल ही गया। असल में फर्स्ट सिटीजन बैंक (First Citizens Bank) ने इसे खरीद लिया है। बैंक को आर्थिक संकट से निकालने के लिए फर्स्ट सिटीजन बैंक ने इसे फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन- एफडीआईसी (Federal Deposit Insurance Corporation) से खरीद लिया है। एफडीआईसी ने संकटग्रस्त सिलिकॉन वैली बैंक की बिक्री उत्तर कैरोलाइना स्थित फर्स्ट सिटीजन बैंक एंड ट्रस्ट कंपनी को करने पर सहमति जता दी है। FDIC ने बयान में बताया कि 27 मार्च को सिलिकॉन वैली ब्रिज बैंक, नेशनल एसोसिएशन के 17 ब्रांजेज फर्स्ट सिटीजन्स के नाम से खुलेंगे।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
फेडरल रिजर्व के डाटा के मुताबिक साल 2022 के अंत तक फर्स्ट सिटीजन एसेट के मामले में अमेरिका का 30वां ससे बड़ा बैंक था। इसकी मुख्य सब्सिडियरी फर्स्ट सिटीजन बैंक भी अमेरिका के बड़ बैंकों में है। इसके 22 राज्यों में 500 ब्रॉन्च हैं। इसने साल 1971 के बाद से अमेरिका के 35 बैंकों का अधिग्रहण किया है। फर्स्ट सिटीजन बैंक के पास 10900 करोड़ डॉलर के संपत्ति हैं और कुल डिपॉजिट 8940 करोड़ डॉलर का है।
सिलिकॉन वैली बैंक अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक था और नए जमाने की टेक कंपनियों और वेंचर कैपिटल में निवेश वाली कंपनियों को वित्तीय सपोर्ट देता था। बैंक के पास कई क्रिप्टोकरेंसी फर्म्स का डिपॉजिट भी था। कैलिफोर्निया के सांता क्लैरा में साल 1983 में इस बैंक की शुरुआत हुई थी और ये टेक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा समर्थक बैंक माना जाता था। साल 2021 में बैंक का दावा था कि ये अमेरिका के लगभग आधे वेंचर बैक्ड स्टार्टअप्स को पैसे देने वालों में शामिल है।
Find More News Related to Banking
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
वैश्विक निवेश बैंक Goldman Sachs ने भारत की GDP वृद्धि दर के अनुमान को 2026…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 24 मार्च 2026 को वर्ष 2026-27 का बजट पेश…
विश्व टीबी दिवस (World TB Day) हर वर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष…
अंतरराष्ट्रीय सत्य के अधिकार दिवस (International Day for the Right to Truth) हर वर्ष 24…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 23 मार्च 2026 को घोषणा की कि संयुक्त राज्य…
वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026 (Global Terrorism Index 2026) जारी किया गया है, जो यह दर्शाता…