न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने 4 मार्च 2026 को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में इतिहास रच दिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में वो कर दिखाया जो आजतक के क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर सका। मात्र 33 गेंदों में फिन एलन ने शतक ठोककर ने केवल न्यूजीलैंड की टीम को फाइनल का टिकट दिलाया, बल्कि टी20 विश्व कप का सबसे तेज शतक लगाया। इस दौरान उन्होंने क्रिस गेल का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
दरअसल, टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए अफ्रीकी टीम ने 169 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम ने महज 12.5 ओवर में ही 170 रन का लक्ष्य हासिल किया।
फिन एलन ने सिर्फ 33 गेंद में नाबाद 100 रन बनाकर इतिहास रच दिया। पारी की शुरुआत से ही फिन एलन और टिम सीफर्ट ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते नजर आए और अफ्रीकी गेंदबाजों की हालत खराब हो गई थी। फिन ने महज 19 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी औक इस तरह वो टी20 विश्व कप में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले बैटर बन गए। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के 22 गेंद में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ डाला।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को गौतमबुद्ध नगर के जेवर में 'नोएडा इंटरनेशनल…
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड गुरजंत सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित हॉकी इंडिया…
भारत ने सतत परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए देश की पहली…
जापान ने अपनी प्रतिष्ठित बुलेट ट्रेन को केवल माल ढुलाई (फ्रेट) के लिए उपयोग करके…
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के…
एक नया COVID-19 वैरिएंट BA.3.2, जिसे ‘सिकाडा वैरिएंट’ के नाम से जाना जा रहा है,…