Categories: Uncategorized

वित्त मंत्री ने पैन के तत्काल आवंटन की सुविधा का किया शुभारंभ

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा ‘स्थाई खाता संख्या (Permanent account number) के तत्काल आवंटन की सुविधा’ का शुभारंभ औपचारिक रूप से किया गया। इस सुविधा को लगभग वास्तविक समय के आधार पर शुरू किया गया है। इस सुविधा का लाभ वे पैन आवेदक उठा सकेंगे जिनके पास वैध ‘आधार नंबर’ होने के साथ-साथ जिनका मोबाइल नंबर ‘आधार’ के साथ पंजीकृत है। इस नई सुविधा के लॉन्च के बाद, आवंटन प्रक्रिया अब कागज रहित हो गई है और आवेदकों को इलेक्ट्रॉनिक पैन (ई-पैन) नि:शुल्क जारी किया जाएगा। इस सुविधा को शुरू करने से करदाताओं के लिए नियमों का अनुपालन करना और भी अधिक आसान होगा।
तत्काल पैन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार होगी:
  • तत्काल पैन आवेदक अपना वैध आधार नंबर का इस्तेमाल करके आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट का उपयोग कर सकेंगे.
  • इसके लिए आवेदक को आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को वेबसाइट पर डालना होगा.
  • इस प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, आवेदक को 15 अंकों का पावती नंबर प्राप्त होगा.
  • आवेदक अपना वैध आधार नंबर प्रदान करके कभी भी एप्लीकेशन का स्टेटस का पता कर सकेगा.
  • सफल आवंटन के बाद, आवेदक ई-पैन को डाउनलोड करने में सक्षम होंगे.
  • आधार के साथ पंजीकृत होने पर ई-पैन आवेदक को उसकी ईमेल आईडी पर भी भेजा जाएगा.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 पहल: फ्रांस में ‘वन हेल्थ समिट’ से हेल्थ पॉलिसी को बढ़ावा

'वन हेल्थ समिट 2026' का आयोजन 5 से 7 तारीख तक फ्रांस के ल्योन में…

37 mins ago

Menaka Guruswamy ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली LGBTQ सांसद

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने हाल ही में सांसद के रूप में…

2 hours ago

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक की सर्वाधिक पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी

भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत…

3 hours ago

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

18 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

19 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

19 hours ago