अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (International Hockey Federation- FIH) द्वारा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान और मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को “FIH प्लेयर ऑफ द ईयर 2019” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। साथ ही एक और भारतीय मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद को “FIH मेल राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इसे जीतने के साथ ही मनप्रीत सिंह 1999 में पुरस्कार शुरू होने के बाद से वर्ष 2019 का “प्लेयर ऑफ द ईयर” खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। मनप्रीत सिंह को राष्ट्रीय संघों, मीडिया, प्रशंसकों और खिलाड़ियों से कुल 35.2% वोट मिले। जबकि उनसे हारने वाले बेल्जियम के हॉकी खिलाड़ी आर्थर वान डोरेन को कुल 19.7% वोटों मिले और अर्जेंटीना के लुकास विला को 16.5 % वोट मिले।
मनप्रीत सिंह ने 2011 में अपने करियर की शुरुआत की और उन्हें अपने लंबे कैरियर के करियर के दौरान कई सुखद पल बिताये और भारतीय टीम के लिए 260 अंतर्राष्ट्रीय मैच में हिस्सा लिया। उन्होंने साल 2012 लंदन और 2016 रियो ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
उपरोक्त समाचार से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: थियरी वेल
- हॉकी इंडिया के अध्यक्ष: मोहम्मद मुश्ताक अहमद



भारत का कौन-सा श...
भारत का पहला पू...
World Red Cross Day 2026: क्यो...


