Categories: Uncategorized

फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने फिलीपींस के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

दिवंगत नेता फर्डिनेंड मार्कोस के बेटे फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने गुरुवार को मनीला के नेशनल म्यूजियम में फिलीपींस के 17वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। मार्कोस जूनियर ने रोड्रिगो दुतेर्ते का स्थान लिया, जिन्होंने अपना छह साल का कार्यकाल पूरा किया। फिलीपीन संविधान में राष्ट्रपति का कार्यकाल छह साल का होता है। शपथ समारोह के लिए राजधानी में 15,000 से अधिक पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। विदेशी गणमान्य व्यक्तियों, राजनयिकों और तीन पूर्व राष्ट्रपति फिदेल रामोस, जोसेफ एस्ट्राडा और ग्लोरिया मैकापगल अरोयो ने हिस्सा लिया।

डाउनलोड करें मई 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi


हिन्दू रिव्यू मई 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

शपथ ग्रहण से पहले, निवर्तमान नेता रोड्रिगो दुतेर्ते ने मलकानांग राष्ट्रपति भवन में मार्कोस की अगवानी की। मार्कोस जूनियर ने मई में राष्ट्रपति चुनाव में प्रतिद्वंद्वी मारिया लियोनोर रोब्रेडो पर 60 प्रतिशत मतों के साथ जीत हासिल की थी। मार्कोस प्रशासन से लोगों को उम्मीद है कि अब फिलीपींस की कई समस्याओं का समाधान होगा। जैसे- बेरोजगारी, महंगाई दर, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लिए एक उच्च ऋण-सेवा अनुपात, गैस और तेल की बढ़ती कीमतें आदि का निवारण किया जाएगा।

मार्कोस ने कहा कि वह पद ग्रहण करने के बाद अस्थायी रूप से कृषि सचिव के रूप में काम करेंगे, क्योंकि देश में खाद्य आपूर्ति की समस्या काफी गंभीर है। मार्कोस ने गरीबी रेखा को कम करने का भी वादा किया था। सरकारी आंकड़ों की मानें तो, देश की लगभग 110 मिलियन आबादी में से 23.7 प्रतिशत की लोग गरीबी में रहते हैं।

फर्डिनेंड मार्कोस सीनियर के बारे में (About the Ferdinand Marcos Sr.)

  • फर्डिनेंड मार्कोस सीनियर एक तानाशाह थे जिन्होंने 1965 से 1986 तक देश पर शासन किया और मानवाधिकारों के दुरुपयोग और बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण उन्हें हटा दिया गया। उनके शासनकाल के दौरान, देश ने 1972-1981 तक मार्शल लॉ का पालन किया, जहां सरकार की आलोचना करने के लिए कई लोगों को प्रताड़ित किया गया, कैद किया गया या मार दिया गया।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • फिलीपींस राजधानी: मनीला;
  • फिलीपींस मुद्रा: फिलीपीन पेसो।

IBPS Clerk Notification 2022 Out For 6035 Clerk Posts



IBPS Clerk Apply Online 2022: Click Here to Apply 6035 Clerk Post 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

Holi 2026: जानें इस बार कब होगा होलिका दहन

Holi 2026: रंगों के उत्सव होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता…

10 hours ago

हरियाणा में पीएम श्री मॉडल पर ‘सीएम श्री स्कूल’ शुरू किए जाएंगे

हरियाणा सरकार ने केंद्र की पीएम श्री स्कूल योजना की तर्ज पर राज्य में सीएम…

11 hours ago

भारत और नेपाल ने वन एवं वन्यजीव सहयोग बढ़ाने के लिए नए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

भारत और नेपाल ने 25 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वनों, वन्यजीव संरक्षण, जैव…

11 hours ago

भारत ने लॉन्च किया ‘ज़ीरो प्राइज़’: वास्तविक प्रदूषण कमी पर मिलेगा बड़ा इनाम

भारत ने पहली बार परिणाम-आधारित पर्यावरण पुरस्कार ज़ीरो प्राइज़ (Zero Prize) की घोषणा की है,…

12 hours ago

NBEMS ने हेल्थकेयर लाइवस्ट्रीम में AI के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने यूट्यूब पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर…

13 hours ago

भारत, बांग्लादेश समेत 40 देश सऊदी अरब के पोल्ट्री बैन से प्रभावित

सऊदी अरब ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 40…

13 hours ago