फास्टैग वार्षिक पास को शुरू हुए अभी सिर्फ दो महीने हुए हैं और इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या 25 लाख के पार पहुंच गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इसे 15 अगस्त 2025 को लॉन्च किया था। यह पास देशभर के नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए एक सुविधाजनक और किफायती विकल्प बन गया है।
यह पास उन लोगों के लिए बनाया गया है जो नियमित रूप से हाईवे पर सफर करते हैं। इसके तहत वाहन मालिक ₹3,000 का एकमुश्त भुगतान कर एक साल के लिए या 200 टोल क्रॉसिंग तक के लिए पास प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना देशभर में लगभग 1,150 टोल प्लाज़ा पर मान्य है। एक बार भुगतान करने के बाद यूजर्स को बार-बार FASTag रिचार्ज करने की झंझट से छुटकारा मिल जाता है। यह सुविधा गैर-वाणिज्यिक वाहनों (Non-Commercial Vehicles) के लिए है। भुगतान के दो घंटे के भीतर पास एक्टिव हो जाता है और यह सीधे वाहन से जुड़े मौजूदा फास्टैग पर लागू हो जाता है।
लोगों को अब बार-बार टोल रिचार्ज की दिक्कत से राहत मिल रही है। नियमित यात्रियों जैसे ऑफिस आने-जाने वालों या राज्य के बीच यात्रा करने वाले ड्राइवरों — के लिए यह सुविधा समय और पैसे दोनों की बचत कर रही है। यही वजह है कि सिर्फ दो महीनों में 25 लाख लोगों ने इसे अपना लिया है।
Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…
एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…
निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…
विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…
उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…