Categories: Uncategorized

फेसबुक ने बांग्लादेश में थर्ड पार्टी फैक्ट चेक सिस्टम किया शुरू

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने बांग्लादेश में थर्ड पार्टी फैक्ट चेकिंग सिस्टम शुरू करने की घोषणा की है। फेसबुक ने बांग्लादेश में थर्ड पार्टी फैक्ट चेकिंग सिस्टम के लिए भारतीय फैक्ट चेकिंग वेबसाइट “बूम” के साथ साझेदारी की है। यह फैक्ट चेकिंग सिस्टम, तस्वीरों और वीडियो सहित स्टोरी की समीक्षा और रेटिंग करके देश में फैलने वाले जाली समाचारों (फेक न्यूज) को रोकने पर केंद्रित होगा।
जब थर्ड पार्टी फैक्ट-चेकिंग सिस्टम द्वारा किसी पोस्ट को गलत या फेक के रूप में रेट किया जाता है, तो वो पोस्ट दिखना कम हो जाता है या न्यूज़ फीड में सबसे नीचे दिखाई देता है और इस प्रकार ऐसे पोस्ट को फैलने से रोका जा सकता है। जब किसी पोस्ट में गलत सूचना का पता चलता है, तो थर्ड पार्टी फैक्ट चेकिंग सिस्टम उसके बारे में तुरंत लेख लिखता है जो उस स्टोरी के सबसे ऊपर दिखाई देगा, जिसे हटाना या एडिट करना प्रतिबंधित होता है। इसके अलावा फैक्ट चेकिंग सिस्टम उस व्यक्ति को भी सूचना भेजेगा जिसने इसकी प्रामाणिकता की कमी के साथ किसी समाचार या वस्तु को झूठी जानकारी के साथ साझा किया है।
थर्ड पार्टी फैक्ट-चेकिंग सिस्टम स्वास्थ्य और चिकित्सा से लेकर करंट अफेयर्स तक के विषयों पर गलत सूचना को लक्षित करेगा, जो बांग्लादेश में फेसबुक के उपयोगकर्ताओं को तथ्यात्मक जानकारी और गलत समाचारों की ऑनलाइन पहचान करने में मदद करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: मार्क जुकरबर्ग.
  • फेसबुक मुख्यालय: कैलिफोर्निया, अमेरिका.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

व्यापार सूचकांकों का आधार वर्ष बदलकर 2022-23 किया गया

भारत सरकार ने भारत के मर्चेंडाइज ट्रेड इंडेक्स (Merchandise Trade Indices) का आधार वर्ष 2012-13…

1 day ago

कौन हैं आशा शर्मा? जो संभालेंगी Microsoft Gaming की कमान

माइक्रोसॉफ्ट ने 2026 में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के तहत भारतीय मूल की अधिकारी आशा…

1 day ago

हरशरण कौर त्रेहन PSPCL की पहली महिला डायरेक्टर (कमर्शियल) बनीं

हरशरण कौर त्रेहन को पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (PSPCL) में निदेशक (वाणिज्यिक) नियुक्त किया…

1 day ago

रेलवे हुआ स्मार्ट! शिकायत निवारण और भीड़ प्रबंधन के लिए एआई-सक्षम ऐप्स की शुरुआत

भारतीय रेलवे ने शिकायत निवारण, टिकट कन्फर्मेशन की भविष्यवाणी, हाउसकीपिंग सेवाओं और भीड़ प्रबंधन को…

1 day ago

मेड इन इंडिया: नड्डा ने कसौली सेंटर में स्वदेशी टीडी वैक्सीन लॉन्च की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट में देश…

1 day ago