Home   »   भारत में किया जाएगा INDRA 2019...

भारत में किया जाएगा INDRA 2019 अभ्यास का आयोजन

भारत में किया जाएगा INDRA 2019 अभ्यास का आयोजन |_50.1
भारत और रूस के बीच होने वाला संयुक्त INDRA 2019, त्रि-सेवा अभ्यास 10 से 19 दिसंबर 2019 से बबीना (झांसी के पास), पुणे और गोवा में आयोजित किया जाएगा। इस अभ्यास में दोनों देशों के रक्षा विशेषज्ञ अपने पेशेवर अनुभव और विचार साझा करेंगे। इस अभ्यास में एस्प्रिट-डी-कोर और सद्भावना प्रमुख क्षेत्र होंगे जो भारत और रूस के रक्षा बलों की साझेदारी को और मजबूत बनाने में योगदान देंगे।
अभ्यास INDRA की श्रृखंला की शुरुआत 2003 में की गई थी और पहला संयुक्त त्रि-सेवा अभ्यास 2017 में आयोजित किया गया था, यह दुनिया के दो सबसे बड़े सशस्त्र बलों का एकजुट होना और व्यावसायिकता के साथ इस परिमाण का सफलतापूर्वक अभ्यास करने के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा, संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत किए जाने वाले इस अभ्यास का मकसद आतंकी संकट को परास्त करने के लिए संयुक्त रूप से एक दूसरे से तौर-तरीकों का विकास और अभ्यास करना हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • व्लादिमीर पुतिन रूस के राष्ट्रपति हैं।
  • मास्को रूस की राजधानी है।
  • रूसी रूबल मुद्रा रूस है।
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो
Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published.