Categories: Uncategorized

YSR कांग्रेस में शामिल हुए क्रिकेटर अंबाती रायडू

प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हो गए। रायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अंबाती रायडू को पार्टी में शामिल करवाकर वाईएसआर कांग्रेस द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के युवाओं को अपने पाले में लाने वाला फैसला माना जा रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे अंबाती रायडू को मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने वाईएसआर कांग्रेस में औपचारिक रूप से शामिल करवाया। इस दौरान आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम नारायण स्वामी और सांसद पेद्दीरेड्डी मिथुन रेड्डी भी मौजूद थे। बता दें कि अंबाती रायडू आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहे हैं।

गौरतलब है कि रायडू ने अपना आखिरी क्रिकेट मैच 29 मई को इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेला था। राजनीति में आने से पहले उन्होंने मुद्दों को समझने के लिए अपने मूल गुंटूर जिले के कोने-कोने का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की।

 

भारत के लिए खेले 55 एकदिवसीय मैच

रायडू ने भारत की ओर से 55 एकदिवसीय मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 47 से ज्यादा की औसत से 1694 रन बनाए। एकदिवसीय में रायडू ने 3 शतक और 10 अर्धशतक लगाए। साथ ही उन्होंने 3 विकेट भी झटके हैं। वहीं, 6 टी-20 मैच में रायडू ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और 10.50 की औसत से 42 रन बनाए। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रायडू ने 6151 रन, जबकि लिस्ट ए में 5607 रन बनाए।

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

जानें कौन हैं Sanjay Jamuar, जिन्हें बनाया गया दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल का पहला CEO

संजय जमुआर (Sanjay Jamuar) को दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

14 hours ago

नवजात शिशुओं के लिए पहली बार Malaria की खास दवा को मिली मंजूरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बच्चों में मलेरिया के मामले और इससे मौत के जोखिमों…

14 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा ऐलान, मैं राजनीति छोड़ दूंगा; जानें वजह

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि वे साल 2027 में अपना दूसरा…

14 hours ago

आंध्र प्रदेश ने ₹13,000 करोड़ का विशाल मशरूम मिशन शुरू किया

आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने लगभग ₹13,000 करोड़ के निवेश के साथ पहले 'मशरूम मिशन'…

14 hours ago

केन्‍या के Sebastian Sawe ने 2 घंटे के अंदर पूरी की मैरानथन, बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

केन्‍या के सेबास्टियन सावे (Sebastian Sawe) ने लंदन मैराथन में इतिहास रच दिया। सावे दुनिया…

15 hours ago

ISSF Junior World Cup 2026: अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर भारतीय निशानेबाज़

भारतीय निशानेबाजों ने काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 2026 में 16 पदक जीतकर…

15 hours ago