Categories: Uncategorized

ESPN इंडिया अवार्ड्स की हुई घोषणा: जाने किसने जीता कौन-सा अवार्ड

वर्ष 2019 के ESPN इंडिया अवार्ड्स की घोषणा कर दी गई। ESPN.in पुरस्कार कैलेंडर वर्ष के दौरान भारतीय खेलों में खिलाड़ी या टीम द्वारा किए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं। क्रिकेट के ESPNcricinfo के वार्षिक पुरस्कारों में पहले से ही शामिल होने के कारण इसे इन पुरस्कारों में शामिल नहीं किया जाता है। ईएसपीएन अवार्ड्स विभिन्न खेलों में कुल 10 श्रेणियों में प्रदान किए जाते है।
पीवी सिंधु ने वर्ष 2019 के स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर (महिला) का खिताब जीतने बाद ईएसपीएन इंडिया के टॉप अवार्ड की हैट्रिक पूरी की है। इसके अलावा, जापान की नोज़ोमी ओकुहारा को हराकर बैडमिंटन में पहले भारतीय द्वारा विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले पल को मोमेंट ऑफ द ईयर चुना गया।
यहां ईएसपीएन इंडिया अवार्ड्स 2019 के विजेताओं की पूरी सूची दी जा रही है:-

S.
No.

पुरस्कार

विजेता

1

स्पोर्ट्सपर्सन
ऑफ द ईयर (महिला)

पीवी
सिंधु (बैडमिंटन)

2

स्पोर्ट्सपर्सन
ऑफ द ईयर (पुरुष)

सौरभ
चौधरी (पिस्टल शूटर)

3

इमर्जिंग स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर

दीपक
पुनिया (फ्रीस्टाइल रेसलर)

4

कोच
ऑफ द ईयर

पुलेला
गोपीचंद (बैडमिंटन)

5

टीम
ऑफ द ईयर

मनु
भाकर-सौरभ चौधरी (
10 मीटर एयर पिस्टल)

6

लाइफटाइम
अचीवमेंट अवार्ड

बलबीर
सिंह सीनियर (हॉकी)

7

कमबैक
ऑफ द ईयर

कोनेरू
हम्पी (शतरंज)

8

डिफरेंटली
एबल्ड एथलीट ऑफ द ईयर

मानसी
जोशी (बैडमिंटन)

9

मोमेंट
ऑफ द ईयर

पीवी
सिंधु की विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जीत

10


करेज अवार्ड

दुती
चंद (एथलीट)

इन पुरस्कारों के विजेताओं का चयन खेल जगत की कुछ बड़ी हस्तियों के 16-सदस्यीय पैनल द्वारा दिए वोट के आधार पर किया जाता है, जिसमें एंकर और कमेंटेटर हर्षा भोगले, शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला अंजना वेदपाठक भागवत, ग्रैंड स्लैम सिंगल में ड्रॉ खेलने वाली भारत की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी निरुपमा वैद्यनाथन संजीव, अपने-अपने खेलों में विश्व चैंपियनशिप के पदक जीतने वाली अंजू बॉबी जॉर्ज (एथलेटिक्स) और ज्वाला गट्टा (बैडमिंटन), और वरिष्ठ पत्रकार रोहित बृजनाथ में शामिल थे।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

Goldman Sachs की चेतावनी: 2026 में भारत की ग्रोथ धीमी, बढ़ सकते हैं रेट

वैश्विक निवेश बैंक Goldman Sachs ने भारत की GDP वृद्धि दर के अनुमान को 2026…

6 hours ago

Delhi Green Budget 2026: बढ़ते प्रदूषण पर सख्त कदम, जानें क्या है खास

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 24 मार्च 2026 को वर्ष 2026-27 का बजट पेश…

7 hours ago

विश्व टीबी दिवस 2026: तिथि, विषय, इतिहास, महत्व और चुनौतियाँ

विश्व टीबी दिवस (World TB Day) हर वर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय सत्य का अधिकार दिवस 2026: न्याय, स्मृति और मानव गरिमा का महत्व

अंतरराष्ट्रीय सत्य के अधिकार दिवस (International Day for the Right to Truth) हर वर्ष 24…

9 hours ago

ईरान स्ट्राइक पर डोनाल्ड ट्रम्प का ब्रेक: क्या है इसके पीछे की रणनीति?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 23 मार्च 2026 को घोषणा की कि संयुक्त राज्य…

11 hours ago

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026: किन देशों पर बढ़ा खतरा, क्या कहते हैं आंकड़े?

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026 (Global Terrorism Index 2026) जारी किया गया है, जो यह दर्शाता…

11 hours ago