Home   »   ईएसए ने सूर्यमंडलीय निकायों की समीक्षा...

ईएसए ने सूर्यमंडलीय निकायों की समीक्षा हेतु ‘यूक्लिड स्पेस टेलीस्कोप’ लॉन्च किया

ईएसए ने सूर्यमंडलीय निकायों की समीक्षा हेतु 'यूक्लिड स्पेस टेलीस्कोप' लॉन्च किया |_3.1

यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए) ने सूर्यमंडलीय निकायों की समीक्षा करने और नई सूचनाएं प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन ‘यूक्लिड स्पेस टेलीस्कोप’ को लॉन्च किया है। इस टेलीस्कोप के द्वारा वैज्ञानिक ब्रह्माण्ड के 10 अरब प्रकाशवर्ष के विस्तृत क्षेत्र में फैली अरबों गैलेक्सी का त्रिआयामी नक्शा तैयार करेगा। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि इसके अवलोकनों से डार्क मैटर और डार्क ऊर्जा के रहस्यों को भी सुलझाने में मदद मिलेगी।

 

इस टेसलीस्कोप का नाम

 

ग्रीक गणितज्ञ यूक्लिड के नाम पर इस टेसलीस्कोप का नाम दिया गया है। यह टेलीसस्कोलप पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर दूसरे लैगरेंज प्वाइंट (एल2) पर जाकर स्थापित होगा और वहां से उन तरंगों का भी अवलोकन कर सकेगा जिनका पृथ्वी की सतह तक पहुंचना मुश्किल होता है। यूक्लिड टेसलीस्कोप का लक्ष्य ब्रह्माण्ड की अरबों गैलेक्सी के अवलोकन उसका सबसे सटीक त्रिआयामी नक्शा बनाना है जो 10 अरब प्रकाशवर्ष के क्षेत्र में फैली हैं।

 

इस अभियान की आयु

 

इस अभियान की आयु फिलहाल छह साल की रखी गई है। इस विस्तृत नक्शे के जरिए वैज्ञानिक ब्रह्माण्ड के विस्तार की गुत्थी को सुलझाने के लिए भी काफी आकंड़े जमा करने में सक्षम हो सकेंगे और उसके विकासक्रम की कई जानकारी हासिल करेंगे। पूर्व में जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप भी लैगरेंज 2 बिंदु के पास स्थापित किया जा चुका है।

यूक्लिड टेलीस्कोप का उपयोग

 

यूक्लिड में एक 1.2 मीटर के व्यास का एक प्रमुख मिरर, एक नियर इंफ्रारेड स्पैक्ट्रोमीटर, एक फोटोमीटर लगाया गया है। यह करीब 2 टन का भारी है। इसके जरिए नियर इंफ्रारेड स्पैक्ट्रम में अंतरिक्ष की तस्वीरें, स्पैक्ट्रोस्कोपी, फोटोमैट्री हासिल की जा सकेंगी। सटीक मापन के लिए एक सनशील्ड टेलीस्कोप को सौर विकिरण से बचाने का काम करेगी और उसके तापमान का स्थिर रखेगी। यह टेलीस्कोप मानव संसाधनों, ग्लोबल स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन, और महासागरों के अध्ययन में महत्वपूर्ण योगदान करेगा।

 

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुख्य बातें

 

  • यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के महानिदेशक: जोसेफ एशबैकर
  • यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस

 

More Sci-Tech News Here

Issues with Green Hydrogen_90.1

FAQs

विश्व की सबसे सफल अन्तरिक्ष एजेंसी कौन सी है?

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) विश्व की सबसे सफल अन्तरिक्ष एजेंसी है। इसकी स्थापना 1958 में हुई और तब से ही यह विश्व की सबसे सफल अन्तरिक्ष एजेंसी में से एक है।