भारत में हर साल 15 सितंबर को अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन को देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे Engineer’s के काम को सरहाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। दरअसल, यह दिवस विश्भवर के इंजीनियरों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
भारत सरकार द्वारा साल 1968 में डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जन्मतिथि को ‘अभियंता दिवस’ घोषित किया गया था। उसके बाद से हर साल 15 सितंबर को अभियंता दिवस मनाया जाता है। दरअसल, 15 सितंबर 1860 को विश्वेश्वरैया का जन्म मैसूर (कर्नाटक) के कोलार जिले में हुआ था। उन्होंने ही आधुनिक भारत की रचना की और देश को एक नया रूप दिया। उन्होंने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है।
डॉ.विश्वेश्वरैया के द्वारा किये गये देश के लिए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सरकार ने उन्हें वर्ष 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया था। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा साल 1968 में डॉ. विश्वेश्वरैया की जन्मतिथि को ‘अभियंता दिवस’ घोषित किया गया था।
अभियंता दिवस केवल भारत में ही नहीं मनाया जाता बल्कि कई अन्य देशों में भी यह दिवस मनाया जाता है। जैसे कि- अर्जेंटीना में 16 जून को, बांग्लादेश में 07 मई को, इटली में 15 जून को, तुर्की में 05 दिसंबर को, ईरान में 24 फरवरी को, बेल्जियम में 20 मार्च को और रोमानिया में 14 सितंबर को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…
बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…
भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…
भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…
एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…