Categories: International

अब कैलिफोर्निया में नहीं रहेंगे स्पेसएक्स और X के मुख्यालय

एलन मस्क ने 16 जुलाई को कहा कि वह अपने दो व्यवसायों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और रॉकेट निर्माता स्पेसएक्स का मुख्यालय टेक्सास में स्थानांतरित करेंगे, जिससे कैलिफोर्निया के साथ विवाद और बढ़ गया है।

इन शहरों में होगा एक्स और स्पेसएक्स का मुख्यालय

एलन मस्क ने स्पेसएक्स के मुख्यालय और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को कैलिफोर्निया से टेक्सास स्थानांतरित करने का एलान किया। उन्होंने बताया कि स्पेसएक्स का मुख्यालय फिलहाल कैलिफोर्निया के हॉथोर्न में बना हुआ है। इसे अब टेक्सास के स्टारबेस में स्थापित किया जाएगा। वहीं एक्स का मुख्यालय अब सैन फ्रांसिस्को में नहीं रहेगा। उसे यहां से हटाकर ऑस्टिन ले जाया जाएगा। मस्क के अनुसार, इस फैसले के पीछे का कारण कैलिफोर्निया में हाल ही में पारित किया गया कानून था, जिस पर सोमवार को गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने हस्ताक्षर किया था।

नया कानून क्या है?

इस कानून के मुताबिक, स्कूल के नियमों के तहत अब शिक्षक और स्टाफ बच्चे की लैंगिक पहचान और लैंगिक पसंद को लेकर माता-पिता समेत किसी को भी बिना बच्चे की मर्जी के नहीं बता सकते। कानून के समर्थकों का कहना है कि यह उन एलजीबीटीक्यू छात्रों की सुरक्षा में मदद करेगा जो ऐसे घरों में रहते हैं, जहां उनका सम्मान नहीं होता है। मगर विरोधियों का कहना है कि यह स्कूलों की माता-पिता के साथ अधिक पारदर्शी होने की क्षमता में बाधा पैदा करेगा।

बच्चों की सुरक्षा

मस्क ने कहा कि इस कानून और इससे पहले आए कई अन्य कानूनों के कारण स्पेसएक्स अब अपना मुख्यालय हॉथोर्न से स्टारबेस में स्थानांतरित करेगा। उन्होंने आगे कहा कि मैंने करीब एक साल पहले गवर्नर न्यूजॉम को यह स्पष्ट कर दिया था कि इस तरह के कानून परिवारों और कंपनियों को अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए कैलिफोर्निया छोड़ने के लिए मजबूर करेंगे।

यह पहली बार नहीं

गौरतलब है, यह पहली बार नहीं है, जब एलन मस्क ने अपनी किसी कंपनी को कैलिफोर्निया से बाहर ले जाने का फैसला किया है। साल 2021 में टेस्ला ने अपने कॉर्पोरेट मुख्यालय को कैलिफोर्निया के पालो ऑल्टो से हटाकर टेक्सास के ऑस्टिन में स्थानांतरित कर दिया था। इसके अलावा, मस्क ने अपना घर कैलिफोर्निया से हटाकर टेक्सास में बना लिया था।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समावेशी शासन और युवा भागीदारी पर जोर

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…

13 hours ago

गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्स तस्करों को जल्द मिलेगी सजा

गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…

14 hours ago

RBI का ‘उत्कर्ष 2029’ क्या है? नई वित्तीय रणनीति की मुख्य बातें

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…

15 hours ago

मुंद्रा बंदरगाह भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्यात केंद्र के रूप में रिकॉर्ड बनाया

मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…

16 hours ago

क्या है AAKA Space Studio का 3D-प्रिंटेड ‘मार्स रेडिएशन शील्ड’? जानिए पूरी जानकारी

तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…

16 hours ago

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस 2026: मातृ स्वास्थ्य एक राष्ट्रीय प्राथमिकता क्यों है?

हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…

16 hours ago