Home   »   किपचोगे ने बर्लिन मैराथन में विश्व...

किपचोगे ने बर्लिन मैराथन में विश्व रिकॉर्ड बनाया

किपचोगे ने बर्लिन मैराथन में विश्व रिकॉर्ड बनाया |_50.1

कीनिया के दो बार के ओलंपिक चैम्पियन इलियुड किपचोगे ने बर्लिन मैराथन में 2:01:09 का समय निकालकर अपने विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया। किपचोगे ने दो घंटे एक मिनट और नौ सेकेंड में मैराथन पूरी की और 2018 में इसी कोर्स पर अपने पिछले 2:01:39 सेकेंड के समय में 30 सेकेंड का सुधार किया। इथियोपिया की टिगिस्ट असेफा ने दो घंटे 15 मिनट 37 सेकेंड के समय से कोर्स रिकॉर्ड बनाते हुए महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

इलियुड किपचोगे के बारे में:

 

किपचोगे को लंबे समय से दुनिया का सर्वश्रेष्ठ मैराथन धावक कहा जाता रहा है। साल 2019 में, उन्होंने वियना में दो घंटे से कम समय में मैराथन दौड़ लगाई। इसी के साथ किपचोगे चार बर्लिन मैराथन जीतने वाले दूसरे धावक बन गए है। बता दें कि इथियोपियन हैली गेब्रसेलासी पहले ऐसे धावक हैं, जिन्होंने 2006 से 2009 तक इस दौड़ में जीत हासिल की है।

 

अक्टूबर 2019 से इलियड किपचोगे ने दो घंटे से भी कम समय में मैराथन को खत्म करके सबको हैरान कर दिया था। किपचोगे 2002 से शानदार दौड़ लगा रहे हैं, किपचोगे का जन्म केन्या के नंदी जिले में हुआ था। किपचोगे ने अपने शुरूआती करियर में 5000 मीटर दौड़ में महारत हासिल की है। उन्होंने 5000 मीटर दौड़ में एथेंस 2004 ओलंपिक खेलों में कांस्य और बीजिंग 2008 में रजत भी जीता है।

Find More Sports News Here

किपचोगे ने बर्लिन मैराथन में विश्व रिकॉर्ड बनाया |_60.1

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published.