Categories: State In News

चुनाव आयोग ने गुजरात में एक वोटर के लिए बनाया पोलिंग बूथ

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनाव आयोग ने सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पहल की है। यहां पहले चरण की वोटिंग में गिर के घने जंगलों में सिर्फ एक वोटर महंत हरिदासजी उदासिन के लिए भी एक मतदान केंद्र स्थापित किया है। बता दें कि गुजरात चुनाव में पहले चरण के लिए चुनाव आयोग ने कुल 25,434 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं, जिससे मतदाताओं को कोई परेशानी ना हो। इसमें से 9,018 शहरी पोलिंग स्टेशन और 16,416 ग्रामीण पोलिंग स्टेशन हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

दक्षिण गुजरात और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्रों के 19 जिलों की कुल 89 सीटों के लिए 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। पिछले बार के गुजरात चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस सिर्फ 77 सीटों पर सिमट कर रही गई थी। चुनाव आयोग ने ऐसे प्रयास किए हैं कि कोई भी मतदाता वोटिंग से छूटने ना पाए। चुनाव आयोग ने ट्वीट करके बताया है कि वह राज्य में वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग मतदाताओं की सुविधा के लिए उन तक पहुंच रहा है। साथ ही आयोग उन क्षेत्रों तक पहुंच रहा हे जहां पहुंच मुश्किल है।

 

आयोग ने अमरेली जिले के शियालबेट गांव में पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह ऐसा क्षेत्र है जो अरब सागर से घिरा हुआ है और यहां केवल नाव से पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा 104 वर्षीय रामजी भाई ने डाक मतपत्र का विकल्प चुनने के बजाय मतदान केंद्र पर मतदान किया।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • गुजरात की राजधानी: गांधीनगर;
  • गुजरात के राज्यपाल: आचार्य देवव्रत;
  • गुजरात के मुख्यमंत्री: भूपेंद्रभाई पटेल।

Find More State in News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago