चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी को बदला: संजय मुखर्जी की नियुक्ति

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने 24 घंटे में दूसरी बार पश्चिम बंगाल में डीजीपी बदला है। पश्चिम बंगाल में पुलिस प्रमुख यानी डीजीपी के पद के लिए चुनाव आयोग ने संजय मुखर्जी के नाम पर मुहर लगाई है।

इससे पहले चुनाव आयोग ने एक बड़ा आदेश जारी करते हुए विवेक सहाय को डीजीपी के लिए नियुक्त किया था। पूर्व डीजीपी राजीव कुमार को हटाने के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से तीन नाम मांगे थे। जिसके बाद पश्चिम बंगाल की ममता सरकार की ओर से डीजीपी के लिए तीन नाम भेजे गए थे। उनमें दूसरे नंबर पर संजय मुखर्जी का नाम था।

 

1989 बैच के आईपीएस अधिकारी

चुनाव आयोग द्वारा विवेक सहाय को नए डीजीपी के लिए नियुक्त किए जाने के एक दिन बाद ही चुनाव आयोग ने संजय मुखर्जी के नाम पर स्वीकृति दी है। बता दें कि संजय मुखर्जी 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और अब तक अग्निशमन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

 

सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग में सचिव

पूर्व डीजीपी राजीव कुमार को सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग में सचिव बना दिया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। चुनाव आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिवों को भी हटाने का आदेश दिया था।

 

चुनाव आयोग का निर्देश

चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव बीपी गोपालिका को राजीव कुमार को फिर से गैर-चुनाव संबंधी भूमिका सौंपने का निर्देश दिया। कुमार की पुनर्नियुक्ति के साथ-साथ उनसे कनिष्ठ एक अधिकारी को पश्चिम बंगाल के अस्थायी डीजीपी के रूप में नियुक्त किया गया।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 day ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago