Categories: Uncategorized

भारत EIU के लोकतंत्र सूचकांक में 10 पायदान फिसलकर पहुंचा 51 वें स्थान पर

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा जारी “डेमोक्रेसी इंडेक्स 2019 की सूची में विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत 2019 की वैश्विक रैंकिंग में 10 पायदान फिसलकर 51 वें स्थान पर पहुँच गया हैं। भारत की स्थिति को नुकसान नागरिक स्वतंत्रता में आई कमी के कारण हुआ है। इस सूची में नॉर्वे 9.87 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज है जबकि सबसे नीचे उत्तर कोरिया 1.08 अंकों के साथ सूची में 167 वें स्थान पर है।
इस सूचकांक में पाकिस्तान को 108 वें, श्रीलंका को 69 वें, और बांग्लादेश को 80 वां स्थान पर रखा गया है। चीन 2019 में 2.26 अंकों के साथ 153 वें स्थान पर पहुँच गया हैं। जो कि वैश्विक रैंकिंग में खराब स्थिति के काफी नजदीक है।
रिपोर्ट के अनुसार, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) 2019 को लाने औए विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर (जम्मू-कश्मीर) से अनुच्छेद 370 को हटाने के कारण नागरिक स्वतंत्रता में आई कमी की वजह भारत के लोकतंत्र स्कोर में गिरावट आई है।

सूचकांक में शामिल शीर्ष 3 देश  :


स्थान देश अंक
1 नॉर्वे 9.87
2 आइसलैंड 9.58
3 स्वीडन 9.39
51 भारत 6.9

महत्वपूर्ण तथ्य:


वैश्विक लोकतंत्र सूचकांक सरकार के कामकाज, चुनाव प्रक्रिया और बहुलवाद, राजनीतिक भागीदारी, राजनीतिक संस्कृति और नागरिकों की सामाजिक स्वतंत्रता पर आधारित है। द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU), 167 देशों में लोकतंत्र की स्थिति को दर्शाने के लिए हर साल इस सूची को जारी करती है।

देशों को उनके कुल स्कोर के आधार पर 4 भागो में बांटा जाता है:

  • पूर्ण लोकतंत्र शासन

    (8 से अधिक अंक स्कोरिंग)

  • त्रुटिपूर्ण लोकतंत्र (6 से अधिक लेकिन स्कोरिंग 8 या 8 से कम)
  • हाइब्रिड(दोगला) शासन (4 से अधिक लेकिन स्कोरिंग 6 या 6 से कम)
  • अधिनायकवादी शासन (4 या उससे कम) शासन
EIU लोकतंत्र सूचकांक की शुरुआत 2006 में की गई थी। EIU द इकोनॉमिस्ट ग्रुप का अनुसंधान और विश्लेषण प्रभाग है, जो द इकोनॉमिस्ट अखबार की सहयोगी कंपनी है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) स्थापित: 1946
  • इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) मुख्यालय: लंदन, इंग्लैंड

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

2 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

3 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

3 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

4 hours ago

PM मुद्रा योजना ने लघु और सूक्ष्म उद्यमियों को शसक्त बनाने के 11 वर्ष पूरे किये

भारत, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के 11 सफल वर्ष मना रहा है। यह एक प्रमुख…

4 hours ago

पायल नाग का कमाल: दिव्यांगता को हराकर जीता तीरंदाजी खिताब

खेल जगत की हाल की एक प्रेरणादायक खबर में, ओडिशा की 18 वर्षीय पायल नाग…

4 hours ago