Categories: Uncategorized

आठ उच्च न्यायालयों को मिलेंगे नए मुख्य न्यायाधीश

 

सरकार ने उच्च न्यायालयों के आठ मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति और पांच मुख्य न्यायाधीशों के स्थानांतरण को अधिसूचित किया। आठ उच्च न्यायालयों को नए मुख्य न्यायाधीश मिलेंगे, और पांच मुख्य न्यायाधीशों का तबादला कर दिया गया है। 13 उच्च न्यायालयों में मंजूरी को महत्वपूर्ण माना गया क्योंकि उनमें से कुछ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीशों के साथ काम कर रहे हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पांच मुख्य न्यायाधीशों का तबादला कर दिया गया है:

  • सरकार ने त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ए.ए. कुरैशी (A.A. Kureshi) को राजस्थान उच्च न्यायालय स्थानांतरित किया गया है।
  • राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति इंद्रजीत महंती (Indrajit Mahanty) त्रिपुरा के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
  • मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक (Mohammad Rafiq) को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बिस्वनाथ सोमद्दर (Biswanath Somadder) को सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
  • न्यायमूर्ति ए.के. गोस्वामी (A.K. Goswami) को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं।

नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश:

  • कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल (Rajesh Bindal) को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
  • न्यायमूर्ति रंजीत वी. मोरे (Ranjit V. More) को मेघालय उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा (Satish Chandra Sharma) को तेलंगाना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव (Prakash Srivastava) को कलकत्ता उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • न्यायमूर्ति आर.वी. मलीमठ (R.V. Malimath) को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी (Ritu Raj Awasthi) को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • न्यायमूर्ति अरविंद कुमार (Aravind Kumar) को गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा (Prashant Kumar Mishra) आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

abhishek

Recent Posts

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

2 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

3 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

3 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

4 hours ago

PM मुद्रा योजना ने लघु और सूक्ष्म उद्यमियों को शसक्त बनाने के 11 वर्ष पूरे किये

भारत, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के 11 सफल वर्ष मना रहा है। यह एक प्रमुख…

4 hours ago

पायल नाग का कमाल: दिव्यांगता को हराकर जीता तीरंदाजी खिताब

खेल जगत की हाल की एक प्रेरणादायक खबर में, ओडिशा की 18 वर्षीय पायल नाग…

4 hours ago