केंद्रीय शिक्षा मंत्री, रमेश पोखरियाल (Ramesh Pokhriyal) ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), जम्मू में “आनंदम: द सेंटर फॉर हैपिनेस (Anandam: The Center for Happiness)” का वर्चुअली उद्घाटन किया है. यह केंद्र लोगों को मानसिक तनाव को दूर करने और सकारात्मकता फैलाने में मदद करेगा और यह IIM जम्मू में सभी हितधारकों के लिए समग्र विकास को प्रोत्साहित और प्रचारित करेगा. लेफ्टिनेंट गवर्नर, जम्मू और कश्मीर, मनोज सिन्हा; संस्थापक, आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन, श्री श्री रविशंकर ने इस अवसर की वर्चुअली शोभा बढ़ाई.
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
IIM जम्मू में ‘आनंदम’ की स्थापना का उद्देश्य समग्र कल्याण लाना है. केंद्र में नियमित शारीरिक अभ्यास छात्रों और फैकल्टी दोनों के लिए शारीरिक स्तर पर कल्याण में योगदान देगा. ‘आनंदम : द सेंटर फॉर हैप्पीनेस’ के माध्यम से पांच व्यापक श्रेणियों में कुछ प्रमुख गतिविधयां होंगी जिनमें काउंसलिंग, समग्र कल्याण, आनंद का विकास, अनुसंधान और नेतृत्व तथा विषय संबंधी विकास जैसे कुछ चुनिंदा पाठ्यक्रम शामिल हैं.


ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...
कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व ...


